After Patna BJP and Congress workers clashed in Muzaffarpur lathis were used uproar over abuse of Modi पटना के बाद मुजफ्फरपुर में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, चली लाठियां; मोदी को गाली पर बवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के बाद मुजफ्फरपुर में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, चली लाठियां; मोदी को गाली पर बवाल

पीएम मोदी और उनकी मां को वोटर अधिकार यात्रा के मंच से कहे गए अपशब्द के बाद पटना के साथ मुजफ्फरपुर में भी कांग्रेस का कार्यालय घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता और कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच झड़प भी हुई।

Fri, 29 Aug 2025 10:41 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
पटना के बाद मुजफ्फरपुर में भिड़े भाजपाई और कांग्रेसी, चली लाठियां; मोदी को गाली पर बवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां को दरभंगा में दो दिन पूर्व वोटर अधिकार यात्रा मार्ग में बने एक स्वागत मंच से अपशब्द कहे जाने की घटना के खिलाफ भाजपा ने पटना में शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। दोनों ओर से पहले पत्थर और फिर लाठी-डंडे भी खूब चले। करीब आधे घंटे तक सदाकत आश्रम और उसके आसपास का क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील रहा। वहीं मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भाजपाई और कांग्रेसी आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, लाठियां चलीं।

मुजफ्फरपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों में जमकर झड़प हुई। पार्टियों के झंडे ही लाठियों में तब्दील हो गए। हालांकि इस झड़प में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस ने स्थिति को काबू में पा लिया है। पटना में हुई दोनों दलों के समर्थकों की झड़प में भाजपा के नगर अध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने कांग्रेस के सौ-डेढ़ सौ तथा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शशि रंजन ने 400 से अधिक अज्ञात कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली: कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा का हल्ला बोल, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
ये भी पढ़ें:मोदी को गाली से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा; कहा- BJP का टूलकिट, हमसे लेना-देना नहीं

वहीं मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के मामले में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और राजद-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सीजेएम राजकपूर की अदालत में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता व भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने दाखिल किया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। 11 सितंबर को इस पर सुनवाई होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।