BJP silent Operation Lotus in Bihar claims RJD on Nitish Kumar Rajya Sabha candidature बिहार में BJP का ऑपरेशन साइलेंट लोटस; राज्यसभा में नीतीश की अटकलों पर RJD का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में BJP का ऑपरेशन साइलेंट लोटस; राज्यसभा में नीतीश की अटकलों पर RJD का तंज

नीतीश कुमार के बिहार का सीएम पद छोड़, राज्यसभा सांसद बनने की चर्चा के बाद आरजेडी ने इसे भाजपा का साइलेंट ऑपरेशन लोटस बताया है। आरजेडी ने भाजपा द्वारा नीतीश पर कब्जा कर लेने का आरोप भी लगाया है।

Wed, 4 March 2026 08:43 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में BJP का ऑपरेशन साइलेंट लोटस; राज्यसभा में नीतीश की अटकलों पर RJD का तंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित राज्यसभा उम्मीदवारी पर लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने तंज कसा है। आरजेडी ने दावा किया है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने साइलेंट ऑपरेशन लोटस (ऑपरेशन कमल) चला दिया है। आरजेडी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बुधवार को बयान जारी कर दावा किया है कि भाजपा ने नीतीश को पूरी तरह घेर लिया है और जबरन उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है।

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, "हमारा पुख्ता दावा है कि नीतीश को डरा-धमका कर जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है। ताकि कल को भाजपा यह झूठा नैरेटिव गढ़ सके कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ा। सत्ता हथियाने के लिए यह भाजपा का सबसे बड़ा और घृणित षड्यंत्र है, जिसमें मुख्यमंत्री को मोहरा बना दिया गया है।"

उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूरी तरह से लाचार और बेबस हो चुके हैं। भारी मन से उन्होंने अपने करीबियों को बता दिया है कि मैं घिर चुका हूं, मेरी कुछ नहीं चल रही, मजबूरी में नॉमिनेशन कर रहा हूं, वरना मेरे साथ कुछ भी हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

आरजेडी का कहना है कि नीतीश की पार्टी जेडीयू आज खौफ और मायूसी के दौर से गुजर रही है। यह एनडीए नहीं, बल्कि बिहार के इतिहास का सबसे शर्मनाक राजनीतिक अपहरण है।

नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बिहार में बदलेगा सीएम?

होली के दिन बुधवार को दोपहर में बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा उठी कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़, राज्यसभा जाएंगे। बिहार में भाजपा का सीएम बन सकता है। बुधवार रात तक सीएम आवास समेत सियासी गलियारों में हलचल का दौर रहा। नीतीश के घर जेडीयू के आला नेताओं ने बैठक की। इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर भी विभिन्न नेताओं की बैठक हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: नीतीश राज्यसभा जाएंगे, औपचारिक ऐलान बाकी, निशांत कल JDU में आएंगे

समाचार एजेंसी एएनआई ने भी जेडीयू सूत्रों के हवाले से दावा कर दिया है कि नीतीश सीएम पद छोड़ने वाले हैं और गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। नीतीश के बाद भाजपा से किसको मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, इस पर भी अटकलों का दौर चल रहा है। वहीं, नीतीश के बेटे निशांत कुमार का गुरुवार को राजनीति में पदार्पण होगा। वे 5 मार्च को ही जेडीयू की सदस्यता ले लेंगे।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP का मुख्यमंत्री, JDU के 2 डिप्टी सीएम; नीतीश राज्यसभा गए तो क्या-क्या बदलेगा?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।