bjp shares rjd spokesperson shakti yadav with liquor BJP ने राजद प्रवक्ता का गंजी में VIDEO किया जारी, शराब के नशे में डूबे होने का दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

BJP ने राजद प्रवक्ता का गंजी में VIDEO किया जारी, शराब के नशे में डूबे होने का दावा

  • इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, 'देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियाँ उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता! पहले तेजस्वी ने शराब व्यापारियों से लिया चन्दा! अब शराब के नशे में डूबे हैं राजद के मुख्य प्रवक्ता।'

Thu, 13 Feb 2025 08:39 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
BJP ने राजद प्रवक्ता का गंजी में VIDEO किया जारी, शराब के नशे में डूबे होने का दावा

बिहार में बीजेपी के एक्स हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल बीजेपी ने यह वीडियो शेयर कर दावा किया है कि यह वीडियो राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव का है। बीजेपी का दावा है कि शक्ति यादव इस वीडियो में शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। जो वीडियो बिहार बीजेपी ने शेयर किया है उसमें नजर आ रहा है कि एक शख्स सोफे पर बैठ कर कुछ खा रहे हैं और खाने की टेबल पर कुछ सामान रखे गए हैं।

इस शख्स ने पूरे कपड़े भी नहीं पहने हैं। बीजेपी का दावा है कि वीडियो में शक्ति सिंह सोफे पर शराब का सेवन कर रहे हैं और शराब के नशे में हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्याता की पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक कमरे में दो महीने से हैं बंद, काम और वेतन भी नहीं; रूस में फंसे बिहारी मजदूर
ये भी पढ़ें:बिहार के शहरों में खत्म होगा जाम का झाम, हर जिले की सड़क को चौड़ा करने का प्लान

इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने लिखा, ‘देखिए, शराबबंदी कानून की धज्जियाँ उड़ाते राजद के मुख्य प्रवक्ता! पहले तेजस्वी ने शराब व्यापारियों से लिया चन्दा! अब शराब के नशे में डूबे हैं राजद के मुख्य प्रवक्ता।’

आपको बता दें कि बिहार में कई सालों से पूर्ण शराबबंदी लागू है। लेकिन इसके बावजूद बिहार में कई बार शराब की खेप बरामद होती है या कई लोग शराब के नशे में पकड़े भी जाते हैं। इसे लेकर विपक्षी पार्टियां नीतीश सरकार को अक्सर घेरती रहती हैं। लेकिन अब बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर राजद को घेरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात और बीयर बांध का शिलान्यास, गया में CM नीतीश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महात्मा गांधी सेतु पर जाम के खिलाफ पटना HC में याचिका, DM-SP भी प्रतिवादी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।