kishanganj worker stranded in russia seek help from government एक कमरे में दो महीने से हैं बंद, काम और वेतन भी नहीं; रूस में फंसे बिहारी मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एक कमरे में दो महीने से हैं बंद, काम और वेतन भी नहीं; रूस में फंसे बिहारी मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार

  • श्रमिकों के मुताबिक दिल्ली की एक कंपनी के शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय से उन्हें रोजगार का झांसा देकर रूस की राजधानी मॉस्को भेजा गया था। कंपनी ने रोजगार दिलाने के बदले श्रमिकों से 60 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए तक वसूल भी किए।

Thu, 13 Feb 2025 08:13 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, किशनगंज
share
एक कमरे में दो महीने से हैं बंद, काम और वेतन भी नहीं; रूस में फंसे बिहारी मजदूरों ने लगाई मदद की गुहार

रूस में रोजगार के लिए गए बिहार के किशनगंज जिले के दो श्रमिक वहां फंस गए हैं। बहादुरगंज के हाटगाछी गांव के श्रमिक नसर ने मॉस्को के एक कमरे से वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किशनगंज के डीएम विशाल ने बुधवार को बताया कि रोजगार के लिए रूस गए किशनगंज के श्रमिकों के वहां फंसे होने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में पूरी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कदम उठाये जायेंगे।

श्रमिकों के मुताबिक दिल्ली की एक कंपनी के शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय से उन्हें रोजगार का झांसा देकर रूस की राजधानी मॉस्को भेजा गया था। कंपनी ने रोजगार दिलाने के बदले श्रमिकों से 60 हजार से लेकर 1.5 लाख रुपए तक वसूल भी किए। वहां कुल 23 श्रमिक फंसे हैं। रूस में फंसे सभी भारतीय श्रमिकों ने उन्हें वापस बुलाने और नौकरी का झांसा देकर उन्हें यहां भेजने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के शहरों में खत्म होगा जाम का झाम, हर जिले की सड़क को चौड़ा करने का प्लान
ये भी पढ़ें:बिहार में बिजली चोरी चेक करने गई टीम को जमकर कूटा, इंजीनियर घायल; 22 पर केस

किशनगंज के रहने वाले नसर ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि वे लोग पिछले दो महीने से रूस के मॉस्को शहर में फंसे हुए हैं। उनसे न तो काम कराया जा रहा है, न ही वेतन मिल रहा है। स्थिति बहुत खराब है। सभी श्रमिक दो महीने से एक कमरे में बंद हैं। रूस में ठंड ज्यादा होने के कारण कुछ श्रमिकों की तबीयत भी खराब हो रही है। एक पीड़ित के अनुसार श्रमिकों को दिल्ली से रूस भेजने वाले व्यक्ति का नाम खुश मोहम्मद है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कमरे में कई सारे कपड़े रखे हुए हैं और मजदूर अपनी व्यथा सुना रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात और बीयर बांध का शिलान्यास, गया में CM नीतीश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महात्मा गांधी सेतु पर जाम के खिलाफ पटना HC में याचिका, DM-SP भी प्रतिवादी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।