BJP panchayat president murdered in Samastipur assailants opened fire indiscriminately near temple. समस्तीपुर में भाजपा पंचायत अध्यक्ष की हत्या, मंदिर के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

समस्तीपुर में भाजपा पंचायत अध्यक्ष की हत्या, मंदिर के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

समस्तीपुर जिले के खानपुर में भाजपा नेता की सरेआम हत्या कर दी गई। भाजपा के शादीपुर पंचायत अध्यक्ष को बदमाशों ने मंदिर के पास गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।

Wed, 24 Dec 2025 08:16 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
समस्तीपुर में भाजपा पंचायत अध्यक्ष की हत्या, मंदिर के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

बिहार के समस्तीपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में बुधवार देर शाम को हुई। मृतक की पहचान भजापा के शादीपुर पंचायत अध्यक्ष रूपक सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब वे मंदिर के पास थे, तभी 3-4 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोलियां बरसाने के बाद अपराधी वहां से पैदल ही भाग निकले। स्थानीय लोग गोली लगने से घायल हुए रूपक सहनी को इलाज के लिए खानपुर सीएचसी ले गए। अस्पताल प्रभारी डॉक्टर राणा नितीश कुमार सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में झारखंड पुलिस के हवलदार की हत्या; सोते वक्त गला रेता, अंगूठा भी काटा

शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।