BJP national president nitin nabin reached bihar assembly budget session बिहार विधानसभा में विधायक नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सदन पहुंचे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार विधानसभा में विधायक नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सदन पहुंचे

Nitin Nabin: इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा में मीडिया को बताया था कि नितिन नवीन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। संजय सरावगी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा की पहली पाली के सत्र में भाग लेंगे।

Tue, 10 Feb 2026 12:40 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार विधानसभा में विधायक नितिन नवीन, बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सदन पहुंचे

Nitin Nabin: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। मंगलवार यानी आज विधानसभा में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पहुंचे। बीजेपी चीफ बनने के बाद पहली बार नितिन नवीन सदन में आए हैं। बता दें कि नितिन नवीन पटना की बांकीपुर सीट से विधायक हैं। हाल ही में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विजय चौधरी ने विधानसभा में बीजेपी के नए चीफ नितिन नवीन को बधई दी। सदन में मौजूद कई अन्य सदस्यों ने मेज थपथपा कर नितिन नवीन को बधाई दी है।

विजय चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन की उपलब्धि बताती है कि हम बिहारियों पर लोग बखूबी भरोसा करते हैं। विजय चौधरी ने कहा कि हम एनडीए में शामिल हैं। नितिन नवीन के बीजेपी के अध्यक्ष बनने के बाद से बीजेपी नेतृत्व भी चमक रहा है और बिहार भी चमक रहा है। बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नितिन नवीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: नितीन नवीन ने बिहार का मान बढ़ाया, सदन में आए BJP तो बोले विजय चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि यह पहला मौका है जब कोई इस सदन का सदस्य इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहा हो। बीजेपी ने एक बिहारी को इतनी बड़ी दायित्व देकर बड़ा काम किया है। सदन में एनडीए में शामिल सभी दलों के विधायकों ने नितिन नवीन की जमकर तारीफ की और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विधानसभा में एनडीए के सदस्यों ने कहा जिस तरह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश चमक रहा है उसी तरह नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी आगे बढ़ेगी और एनडीए मजबूत होगा। विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने भी नितिन नवीन की तारीफ करते हुए सदन में उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

स्पीकर ने कहा कि नितिन नवीन ने कम उम्र में ही राजनीति में प्रवेश किया। महज 45 वर्ष की उम्र में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह पूरे बिहार राज्य के लिए गौरव का क्षण है। स्पीकर ने कहा कि नितिन नवीन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। नितिन का मतलब होता है नीतियों का पालन करने वाला ज्ञाता और नवन का मतलब होता है नया। यह नाम ही सकारात्मक गुण वाला है।

इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विधानसभा में मीडिया को बताया था कि नितिन नवीन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। संजय सरावगी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधानसभा की पहली पाली के सत्र में भाग लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सुपौल में पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर IT की रेड, स्कूल-अस्पताल खंगाला

नितिन नवीन दो दिवसीय दौर पर सोमवार को पटना आए थे। पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और विधायकों-विधान पार्षदों के साथ अलग-अलग बैठक की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पार्टी कार्यालय में पहली बैठक थी। उन्होंने विधायकों से खासकर कर कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र की जनता से मिले। अपने क्षेत्र में अलग कार्यालय बनाएं, जहां पर जनता आकर आपसे मिल सके। जनता से कार्यालय में मिलने का समय तय कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बुद्धिस्ट सर्किट में एक और जिला शामिल, बौद्ध पर्यटकों के लिए खास क्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।