BJP MLA Mishri Lal Yadav membership restored before Bihar assembly elections बिहार चुनाव से पहले विधानसभा में बीजेपी का एक विधायक बढ़ा, मिश्रीलाल यादव की सदस्यता बहाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले विधानसभा में बीजेपी का एक विधायक बढ़ा, मिश्रीलाल यादव की सदस्यता बहाल

भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई है। बिहार चुनाव से पहले बीजेपी का एक और विधायक बढ़ गया है। 2 साल की सजा होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। हाई कोर्ट से उनकी सजा के आदेश को रद्द कर दिया था।

Wed, 23 July 2025 10:55 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले विधानसभा में बीजेपी का एक विधायक बढ़ा, मिश्रीलाल यादव की सदस्यता बहाल

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सदन में भारतीय जनता पार्टी का एक विधायक बढ़ गया है। भाजपा के अलीनगर विधायक मिश्री लाल यादव की सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई है। पटना हाईकोर्ट के न्याय निर्णय के आधार पर वे पूर्ववत बिहार विधानसभा के सदस्य बने रहेंगे। विधानसभा की सचित ख्याति सिंह द्वारा बुधवार देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक यादव की सदस्यता पूर्ववर्ती प्रभाव से बहाल कर दी गई है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या -81, अलीनगर से निर्वाचित मिश्री लाल यादव की सदस्यता 20 जून 2025 को समाप्त कर दी गई थी। दरभंगा के एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय द्वारा एक पुराने मामले में 27 मई 2025 को दो वर्ष की सजा सुनाई गई थी। इसके आलोक में विधानसभा सचिवालय ने इनकी सदस्यता समाप्र करने की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद यादव ने पटना हाईकोर्ट में अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा के मिश्रीलाल यादव की विधायकी खत्म, 6 साल पुराने केस में हुई थी सजा

उच्च न्यायालय ने 18 जुलाई को दरभंगा एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय के आदेश को निरस्त कर दिया। जिससे मिश्री लाल यादव की दोषसिद्धी एवं दंडादेश निरस्त हो गई। इसके आलोक में अधिसूचना जारी करते हुए विधानसभा सचिवालय ने अपने सदस्यों की सूची संशोधित करते हुए यादव को फिर से इसमें शामिल कर लिया है। विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या अब फिर से 80 हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।