BJP misled Nitish Kumar this is final victory Tejashwi reaction on bihar by election result नीतीश कुमार को गुमराह किया, यह अंतिम जीत; बीजेपी पर भड़के तेजस्वी ने जमकर निकाली भड़ास, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार को गुमराह किया, यह अंतिम जीत; बीजेपी पर भड़के तेजस्वी ने जमकर निकाली भड़ास

प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड जीते हैं,बिहार भी जीतेंगे। बिहार बदलाव चाहता है। यह उनकी अंतिम जीत है। अब कोई चुनाव बीजेपी नहीं जीतेगी।

Sun, 24 Nov 2024 02:08 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार को गुमराह किया, यह अंतिम जीत; बीजेपी पर भड़के तेजस्वी ने जमकर निकाली भड़ास

बिहार में हुए उपचुनाव में बीजेपी और जदयू ने आरजेडी से दो और माले से एक सीट छीन ली हैं। चारों विधानसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह भाजपा की आखिरी जीत है। इसके बाद बीजेपी नहीं जीतेगी। राजद सुप्रीमो लालू यादव के लाल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार को गुमराह किया है। लेकिन बिहार में उनका वही हश्र होगा झारखंड में हुआ। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर बिहार की जनता से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया।

रविवार को तेजस्वी यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित " बदलो बिहार कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन' का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीष कुमार ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण किया। संबोधन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड जीते हैं,बिहार भी जीतेंगे। बिहार बदलाव चाहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में एक भ्रष्टाचार में तो दूसरा अपराध में लिप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिहार के लिए किए एक भी वायदे को आजतक पूरा नही करने का आरोप लगाया। कहा कि 11 साल पीएम रह लिए लेकिन बिहार से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अबतक नही मिला, प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार नही मिला। आज बिहार बेरोजगारी से जूझ रहा है और परेशान हैं। लोग पलायन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कुछ भी नहीं कर रही। उन्होंने बिहार में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और जमीन सर्वे पर भी हमला किया और कहा कि सरकार जनता को परेशान कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड के बाद बिहार की बारी; एनडीए की नहीं बनने देंगे सरकार; बोले तेजस्वी यादव

अपने भाषण में तेजस्वी ने झारखंड में एनडीए की करारी हार हुई। अब बिहार की बारी है। महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर बिहार में बदलाव का संकल्प लें। हम लोग सिद्धांत की राजनीति करते हैं, न झुके थे और न झुकेंगे। हमारी पार्टी ए टू जेड की पार्टी है। माई के साथ बाप की पार्टी है। आरक्षण में कटौती को बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने पूर्व विधायक सतीश कुमार के राजनीतिक अनुभव की तारीफ की और उन्हें प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू, विधायक राकेश रौशन,फत्तेह बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, प्रदेश महासचिव प्रमोद राम सहित अन्य नेता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA की जीत में प्रशांत किशोर का कितना रोल? जन सुराज को मिले वोटों का गणित समझिए
ये भी पढ़ें:बिहार उपचुनावः नीतीश कार्ड चला, तेजस्वी; एनडीए के आगे नहीं टिका इंडिय

इससे पहले मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को गुमराह कर दिया है। हमारी पार्टी ने उनको दो दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन वे भाजपा के हाथो गुमराह हो गए और उनके साथ चले गए। तेजस्वी ने नाम लिए बगैर नीतीश कुमार पर बीजेपी के आगे नाक रगड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने बीजेपी के एक रहेंगे-सेफ रहेंगे के नारे पर भी तंज कसा और कहा कि यहां अलग कौन है। यह देश एक है, राज्य एक है। लेकिन बीजेपी बांटने और नफरत फैलाने का काम करती है। 2024 में झारखंड हारे हैं और 2025 में बिहार हारेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।