After Jharkhand it is Bihar turn Will not allow NDA to form government Tejashwi Yadav said झारखंड के बाद बिहार की बारी; एनडीए की नहीं बनने देंगे सरकार; बोले तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

झारखंड के बाद बिहार की बारी; एनडीए की नहीं बनने देंगे सरकार; बोले तेजस्वी यादव

बिहार उपचुनाव के नतीजों पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है। 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनने देंगे। उपचुनाव भले ही हारे हैं, लेकिन अब परिणामों की समीक्षा की जाएगी। और पूरी ताकत से 2025 का चुनाव लड़ेंगे।

Sat, 23 Nov 2024 10:04 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
झारखंड के बाद बिहार की बारी; एनडीए की नहीं बनने देंगे सरकार; बोले तेजस्वी यादव

बिहार उपचुनाव के नतीजों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिन चारों सीटों पर चुनाव हुआ हम वो चारों लोकसभा में जीते हैं। 2024 के उपचुनाव में हम हारे हैं, और अब 2025 में हम फिर जीतेंगे। चुनावों में हार-जीत चलती रहती है। हम लोग नतीजों की समीक्षा करेंगे, और अभी काफी वक्त तैयारी के लिए है। लेकिन ये पुख्ता करते हैं, कि बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनने देंगे।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा बिहार और झारखंड के लोगों ने जो समर्थन दिया है, उसके हम सभी आभारी है। हमने झारखंड में 4 सीटें जीती हैं और एक या दो सीटें बहुत कम अंतर से हारे हैं। झारखंड में इंडिया अलायंस भारी बहुमत से जीते हैं। कोई निराश नहीं है, पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे, झारखंड के बाद अब बिहार की बारी है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है।

वहीं इससे पहले आरजेडी के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि उपचुनावों में नतीजे अक्सर सत्ताधारी दल के पक्ष में ही जाता है। क्योंकि इससे सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं होता। इसलिए मतदाताओं का झुकाव सत्ताधारी दलों की ओर ज्यादा रहता है। सरकार द्वारा इंडिया गठबंधन को हराने के लिए सारी ताकत लगा दी गई थी, जबकि राजद का ध्यान मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा के चुनावों पर केंद्रित था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजीत हारे तो जगदानंद की पूंजी डूबी, सुधाकर की नाक कट गई

आपको बता दें बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान में सभी चार सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की। इनमें से इमामगंज सीट पहले भी एनडीए के पाले में थी लेकिन उपचुनाव में इस गठबंधन ने इंडिया एलायंस से तीन सीटें बेलागंज, तरारी और रामगढ़ छीन ली है। तरारी में भाजपा के विशाल प्रशांत, रामगढ़ में भाजपा के अशोक कुमार सिंह, इमामगंज (सु.) सीट से हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) की प्रत्याशी दीप कुमारी और बेलागंज सीट से जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी ने जीत हासिल की। चुनाव आयोग ने एनडीए प्रत्याशियों की जीत की घोषणा कर दी है। दो सीट अपने पाले में करने वाली भाजपा के अब 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 80 विधायक हो गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।