BJP leaders on Amit Shah target RJD taunts on new bill to remove tainted CM PM after jail भाजपा के लोग ही अमित शाह के निशाने पर, पीएम और सीएम को हटाने वाले बिल RJD का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाजपा के लोग ही अमित शाह के निशाने पर, पीएम और सीएम को हटाने वाले बिल RJD का तंज

30 दिन जेल में बिताने वाले सीएम और पीएम को पद से हटाने के लिए संसद में लाए गए नए बिल पर हंगामा मचा हुआ है। विपक्षी दल आरजेडी के सांसद मनोज झा ने तंज कसते हुए कहा कि यह बिल अमित शाह भाजपा के ही कुछ नेताओं के लिए लेकर आए हैं।

Wed, 20 Aug 2025 02:44 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
भाजपा के लोग ही अमित शाह के निशाने पर, पीएम और सीएम को हटाने वाले बिल RJD का तंज

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लोकसभा में बुधवार को पेश किए गए संविधान के 130वें संशोधन विधेयक का लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने विरोध किया है। इस बिल में भ्रष्टाचार या अन्य गंभीर आरोपों का सामना करने और लगातार 30 दिनों तक जेल में रहने वाले प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद से बर्खास्त करने का प्रावधान है। आरजेडी ने इसे भाजपा की एक चाल बताया। आरजेडी के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर उनकी ही पार्टी (BJP) के कुछ लोग हैं।

आरजेडी सांसद मनोज झा ने गुरुवार को कहा कि भाजपा जिस राज्य में चुनाव नहीं जीत सकती, वहां अब विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं करेगी। इसके बजाय अब इस विधेयक के जरिए वहां की सरकार को अस्थिर करके गिरा देगी।

मोदी सरकार के इस बिल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “आरोपी और दोषी के बीच का अंतर मिट गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के बारे में कहा था कि वह राजनीतिक खेल का हिस्सा बन रही है। वह किसी पर भी पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग) का मामला दर्ज करके उसे जेल में डाल देगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दागी PM-CM को हटाने वाला बिल लोकसभा में पेश, विपक्ष का विरोध; JPC में भेजा जाएगा

आरजेडी के लोकसभा सांसद एवं बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने इस पर कहा कि आपको दंडित करने का अधिकार नहीं है। इस बिल के जरिए केंद्र सरकार कह रही है कि वह केस दर्ज करेगी और बर्खास्त करेगी। अगर एफआईआर दर्ज होती है, तो कुछ लोग इस्तीफा दे देते हैं और कुछ नहीं देते हैं। मगर सरकार को यह अधिकार नहीं है कि उसे हटा दे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।