bjp announced chunav abihyan samiti in bihar dilip jaiswal giriraj singh and 45 leaders are member बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का किया ऐलान जायसवाल, सम्राट और गिरिराज समेत इन 45 नेताओं के नाम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का किया ऐलान जायसवाल, सम्राट और गिरिराज समेत इन 45 नेताओं के नाम

बिहार बीजेपी की तरफ से आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। समिति के 45 सदस्यों के नामों की सूची बीजेपी ने जारी की है। पार्टी की तरफ से लिखा गया है, 'बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के निमित्त अभियान समिति की घोषणा की जाती है।'

Sun, 28 Sep 2025 11:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का किया ऐलान जायसवाल, सम्राट और गिरिराज समेत इन 45 नेताओं के नाम

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। इस बीच बिहार बीजेपी ने अपनी चुनाव अभियान समिति का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की चुनाव अभियान समिति में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी और गिरिराज सिंह समेत कुल 45 नेताओं के नाम हैँ। रविवार को बिहार बीजेपी की तरफ से आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। समिति के 45 सदस्यों के नामों की सूची बीजेपी ने जारी की है। पार्टी की तरफ से लिखा गया है, 'बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के निमित्त अभियान समिति की घोषणा की जाती है।'

इस समिति में जिन नेताओं को शामिल किया गया है उनमें -

  • डॉ. दिलीप जायसवाल
  • डॉ. सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • गिरिराज सिंह
  • राधा मोहन सिंह
  • नित्यानंद राय
  • मंगल पाण्डेय
  • गोपाल नारायण सिंह
  • रविशंकर प्रसाद
  • अश्विनी कुमार चौबे

  • राजभूषण निषाद
  • राजीव प्रताप रूढ़ी
  • सतीश चंद्र दुबे
  • डॉ.संजय जायसवाल
  • डॉ. प्रेम कुमार
  • रेणु देवी
  • जनक राम
  • हरि सहनी
  • ऋतुराज सिन्हा
  • सैयद शाहनवाज हुसैन
  • रमा देवी
  • प्रदीप कुमार संह
  • जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
  • गौपलजी ठाकुर
  • अशोक यादव
  • विवेक ठाकुर
  • शंभू शरण पटेल
  • धर्मशीला गुप्ता
  • कृष्ण कुमार ऋषि
  • अनिल शर्मा (बख्तियारपुर)
  • कृष्ण कुमार मंटू
  • राम नारायण मंडल
  • राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
  • वीरेंद्र चौधरी
  • अशोक अग्रवाल
  • लालमोहन गुप्ता
  • बेबी कुमारी
  • शीला प्रजापति
  • यू.पी. शर्मा
  • राजेंद्र चौपाल
  • उपेंद्र प्रसाद
  • राम कुमार राय
  • विश्वमोहन कुमार और लल्लु वासकी शामिल हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पर्भारी औऱ सह-प्रभारी के नामों का ऐलान किया था। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया गया है। सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सरकारी नौकरियों में दलितों की हकमारी, चिराग-मांझी चुप हैं; बोले तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।