ex mla bima bharti son surrender in gopal yaduka murder case purnia पति के बाद अब पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे का सरेंडर, गोपाल यादुका के मर्डर में पैसे देकर शूटर बुलाने का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति के बाद अब पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे का सरेंडर, गोपाल यादुका के मर्डर में पैसे देकर शूटर बुलाने का आरोप

  • राजा कुमार के सरेंडर किए जाने की पुष्टि भवानीपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है। राजा कुमार उर्फ राजकुमार पर गोपाल यादुका हत्याकांड में रुपया लेकर शूटर मंगाने का आरोप है। हत्याकांड में नाम आने के बाद से वह फरार बना चल रहा था ।

Wed, 19 March 2025 11:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
पति के बाद अब पूर्व विधायक बीमा भारती के बेटे का सरेंडर, गोपाल यादुका के मर्डर में पैसे देकर शूटर बुलाने का आरोप

बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर के चर्चित हार्डवेयर व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं बिहार सरकार की पूर्व मंत्री बीमा भारती के पुत्र राजा कुमार ने पूर्णिया न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। इससे पूर्व राजा कुमार के पिता एवं भवानीपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने इसी मामले में पहले ही पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए कोर्ट में सरेंडर किया था।

राजा कुमार के सरेंडर किए जाने की पुष्टि भवानीपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की है। राजा कुमार उर्फ राजकुमार पर गोपाल यादुका हत्याकांड में रुपया लेकर शूटर मंगाने का आरोप है। हत्याकांड में नाम आने के बाद से वह फरार बना चल रहा था ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE:लालू यादव पहुंचे ईडी दफ्तर, नौकरी के बदले जमीन केस में फिर पूछताछ

जिसको लेकर पुलिस ने उसके घर की कुर्की- जब्ती भी की थी। बता दें कि व्यवसायी गोपाल यादुका की बीते बर्ष दो जून को अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या घर कर दी थी। पिछले साल काफी हाई- प्रोफाइल इस हत्याकांड में संजय भगत, विशाल राय, ब्रजेश कुमार एवं विकास कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में फिर पेपर लीक, यू-ट्यूब चैनल पर गणित का प्रश्न पत्र वायरल; हड़कंप
ये भी पढ़ें:बिहार में मृत शिक्षिका को भी ट्रेनिंग लेने का फरमान जारी, गजब कारनामा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।