Students Urge DM for New Building as 400 Children Study in Deteriorating Conditions हुजूर, दो जर्जर कमरों में 4 सौ बच्चे करते हैं पढ़ाई, नया भवन बनाया जाए, Biharsharif Hindi News - Hindustan
More

हुजूर, दो जर्जर कमरों में 4 सौ बच्चे करते हैं पढ़ाई, नया भवन बनाया जाए

एकसारी बिगहा मिडिल स्कूल के बच्चों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने जर्जर भवन की स्थिति और पढ़ाई में बाधा के बारे में बताया। स्कूल में केवल दो कमरे हैं, जिनमें 400 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। डीएम ने डीईओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।

Tue, 28 April 2026 02:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
हुजूर, दो जर्जर कमरों में 4 सौ बच्चे करते हैं पढ़ाई, नया भवन बनाया जाए

हुजूर, दो जर्जर कमरों में 4 सौ बच्चे करते हैं पढ़ाई, नया भवन बनाया जाए डीएम को आवेदन देकर एकसारी बिगहा मिडिल स्कूल के बच्चों ने लगायी फरियाद डीइओ ने कहा, भवन निर्माण के लिए काफी पहले भेजा जा चुका है प्रस्ताव फोटो 27 शेखपुरा 01 - कलेक्ट्रेट के पास मांगों का ज्ञापन दिखाते एकसारी बिगहा मिडिल स्कूल के बच्चे। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पढ़ाई बाधित रहने और सुरक्षा की गुहार लेकर सोमवार को शहर के एकसारी बिगहा मिडिल स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने आये स्कूल के गौरव कुमार, मिथलेश कुमार, पिंटू कुमार, अमित कुमार आदि ने बताया कि स्कूल में मात्र दो कमरे हैं, जिनकी हालत काफी जर्जर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनता दरबार में बेहोश होकर गिरे निष्कासित शिक्षक, मची अफरातफरी

पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर कई दफा छात्रों के ऊपर गिर चुका है। हल्की चोट भी लगी है। स्कूल में मात्र दो कमरे हैं। लेकिन, नामांकित बच्चो की संख्या करीब चार सौ है। ऐसे में भेड़-बकरियों की तरह बैठकर बच्चों को पढ़ाई करनी पड़ रही है। एक कमरे में पहली से चौथी तो दूसरे में पांचवीं से आठवीं कक्षा के बच्चे पढ़ाई करते हैं। स्कूल का भवन बनाने के लिए कई दफा एचएम द्वारा वरीय अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। परंतु, आजतक न जर्जर भवन की मरम्मत करायी गयी और न ही अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण किया गया है। मामले में एक्शन लेते हुए डीएम शेखर आनंद ने डीईओ की अविलंब कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे भवन में स्कूल का संचालन कराया जाएगा। स्कूल शिफ्टिंग में जो भी विरोध करेंगे, उनपर कार्रवाई होगी। इधर, डीईओ डॉ तनवीर आलम ने कहा कि काफी पहले अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का प्रस्ताव शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियोन को भेजा गया था। अबतक कोई पहल नहीं हुई है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जांच में घोरडीहा उच्च विद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त करने की मिली हिदायत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।