Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsLocal Shopkeeper Accuses Others of Framing Son in Kidnapping Case
युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
सरमेरा के दुकानदार प्रेम कुमार ने अपने बेटे प्रशांत को अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएसपी को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। प्रेम कुमार का कहना है कि कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और वह एक गरीब परिवार से हैं।
Wed, 20 May 2026 07:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ

सरमेरा, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के दुकानदार प्रेम कुमार उर्फ प्रेम हलवाई ने अपने पुत्र प्रशांत कुमार को अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सदर डीएसपी को आवेदन देकर मामले की जांच करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना चाहते हैं। गरीब परिवार के हैं। चाय-नाश्ता की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। डीएसपी से उन्होंने इंसाफ की गुहार लगायी है। आवेदन में कई ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर हैं। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव )
ये भी पढ़ें:युवक को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन