Heat Wave and Dehydration Special Ward Established in Hospitals as Temperatures Exceed 42 C लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड, Biharsharif Hindi News - Hindustan
More

लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड

शेखपुरा में लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं। तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और आर्द्रता अधिक होने से गर्मी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने और पानी पीने की सलाह दी है।

Sat, 25 April 2026 11:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड

लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड पारा पहुंचा 42 के पार, तो आर्द्रता अधिक रहने के कारण दोगुनी गर्मी की फीलिंग सुराही और मिट्टी के घड़े के दाम 200 के पार, एयर कंडीशन और कूलर की बढ़ी बिक्री फोटो : 25 शेखपुरा 01 : सदर अस्पताल में लू से बचाव के लिए बना विशेष वार्ड। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूर्य की झुलसा देने वाली किरणों ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में लू और डिहाईड्रेशन से ग्रसित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए अस्पतालों में बना विशेष वार्ड

इससे बचाव के लिए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। जिले में पारा 42 के पार पहुंचा तो आर्द्रता अधिक रहने के कारण दोगुनी गर्मी की फीलिंग हो रही है। गर्मी के कारण सुराही और मिट्टी के घड़े के दाम भी 200 के पार पहुंच चुके हैं। बाजार में अचानक से एयर कंडीशन और कुलर की बिक्री भी बढ़ी हुई है। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए कुल 52 बेड का नया वार्ड बनाया गया है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट पर है। आम लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने के उपायों में पूरी तरह से जुट गया है। एसीएमओ ने बताया कि चार पीएचसी शेखपुरा, अरियरी, घाटकुसुम्भा और चेवाड़ा में पांच-पांच बेड का तो शेखापुरसराय में दो बेड का लू वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा बरबीघा रेफरल अस्पताल में 20 बेड का तो सदर अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ओरआरएस और जीवन रक्षक दवाएं रखी गई हैं। जबकि, सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी ओरआरएस का पैकेट पहुंचाया गया है। पारा 42 डिग्री के पार : जिला का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार चला गया है। शनिवार को जिला का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं आर्द्रता 13 प्रतिशत से अधिक हो गयी है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में शेखपुरा को येलो अलर्ट में रखा गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिनों में मौसम में किसी तरह का परिवर्तन होने का अनुमान नहीं है। अधिक आर्द्रता और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को अधिक गर्मी का अहसास करा रहा है। वहीं गर्मी और उमस के कारण शीत पेय पदार्थों की बिक्री में भी भारी वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी : लू और डिहाईड्रेशन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलावासियों के लिए एडवाइजरी जारी किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि जारी किये गये एडवायजरी में लोगों को धूप में बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है। जरूरी रहने पर सिर ढंककर, पूरी आस्तिन वाली कमीज और पैंट में निकलने की सलाह दी गई है। कपड़ा भी सूती का उपयोग करने को कहा गया है। इसके अलावा मितली या चक्कर आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की गई है। वहीं खाना हल्का खाने के लिए और कम समय के अंतराल पर पानी पीने की सलाह दी गई है। नवजात व बच्चों को समय समय पर पानी पीलाने को कहा गया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।