Bihar Weather Today meteorological department said rain in patna yellow alert for thunder and storm छाता लेकर घर से निकलें, पटना में बारिश; वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट; बिहार में आगे कैसा रहेगा तापमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छाता लेकर घर से निकलें, पटना में बारिश; वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट; बिहार में आगे कैसा रहेगा तापमान

Bihar Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। जबकि शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई।

Sun, 4 May 2025 06:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान
share
छाता लेकर घर से निकलें, पटना में बारिश; वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट; बिहार में आगे कैसा रहेगा तापमान

Bihar Weather Today: बिहार की राजधानी पटना में रविवार दोपहर बाद मौसम के मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार शाम में या रात के समय मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं बिहार के एक-दो स्थानों पर भी ठनका और आंधी-बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। जबकि शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का डेहरी और सबसे ठंडा शहर 21.4 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव में एक बूथ पर 1200 मतदाता, कितने मतदान केंद्र होंगे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर दिन 10,000 से ज्यादा लोग हो रहे साइबर ठगी के शिकार, हैरान करने वाले आंकडे़

पटना सहित राज्य में सूरज के तल्ख तेवर के कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 और न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि पटना और नालंदा के राजगीर में 28 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; PM मोदी देंगे संदेश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठेकेदार रिशु श्री ने संजीव हंस को दी घूस, ED की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

उत्तर बिहार में कैसा रहेगा मौसम

अगले चार दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में हल्के बदल देखे जा सकते है। 4-5 मई के आसपास आसमान में मध्यम बादल आ सकते है जिसके कारण 5 मई के आसपास बिहार के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा मेघ गर्जन के साथ हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की सम्भावना है। 5 मई के आसपास सतही हवा की गति थोड़ी तेज हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि अगले दो चार दिन एक बार फिर तापमान में गिरावट के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।