khelo india Youth Games 2025 Bihar in five districts pm modi video message cm nitish will inaugurate बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 5 जिलों में 8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; PM मोदी देंगे वीडियो संदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 5 जिलों में 8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; PM मोदी देंगे वीडियो संदेश

khelo india Youth Games 2025: 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिले पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की स्पर्धाएं होंगी। इनमें सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और उनके सपोर्ट स्टाफ शिरकत कर रहे हैं

Sun, 4 May 2025 06:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 5 जिलों में 8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; PM मोदी देंगे वीडियो संदेश

khelo india Youth Games 2025: बिहार में पहली बार ओलंपिक की तर्ज पर रविवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य आगाज होगा। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम छह बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका शुभारंभ करेंगे। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी उपस्थित रहेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना वीडियो संदेश देंगे। इस आयोजन के लिए पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का खेल मैदान पूरी तरह सजधज कर तैयार हो चुका है। उद्घाटन समारोह में एथलीटों की परेड से लेकर मशाल प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बिहार के विकास गाथा की प्रस्तुति होगी।

4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिले पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की स्पर्धाएं होंगी। इनमें सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और उनके सपोर्ट स्टाफ शिरकत कर रहे हैं। बिहार के भी 450 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि इसके कवरेज के लिए पहली बार इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की मीडिया टीम बिहार आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव में एक बूथ पर 1200 मतदाता, कितने मतदान केंद्र होंगे
ये भी पढ़ें:हर दिन 10,000 से ज्यादा लोग हो रहे साइबर ठगी के शिकार, हैरान करने वाले आंकडे़

दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेलो इंडिया गेम्स का रंगारंग आगाज और खेल देखने के लिए दर्शकों का प्रवेश दो नंबर गेट से नि:शुल्क होगा। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दर्शकों के लिए बैठने की क्षमता 15 से 20 हजार की है। खेलों का लाइव प्रशासन डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। दर्शकों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजार किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठेकेदार रिशु श्री ने संजीव हंस को दी घूस, ED की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।