Bihar Weather today dense fog and temperature increase relief from cold in seven days Bihar Weather: बिहार में आज घना कोहरा, तापमान बढ़ने से सर्दी से मिलेगी राहत; 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में आज घना कोहरा, तापमान बढ़ने से सर्दी से मिलेगी राहत; 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: गुरुवार को अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के अनेक स्थानों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Thu, 15 Jan 2026 09:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में आज घना कोहरा, तापमान बढ़ने से सर्दी से मिलेगी राहत; 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मकर संक्रांति के साथ ही सर्दी से राहत मिलनी शुरू हो गयी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। इसके बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने के आसार हैं। अगले एक हफ्ते में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के अनेक स्थानों में मध्यम से घना स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। बुधवार को राज्यभर का अधिकतम तापमान 21.1-26.3 डिग्री जबकि न्यूनतम पारा 7.0-12.0 डिग्री के बीच रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजप्रताप के यहां राबड़ी-तेजस्वी नहीं आए, लालू ने संतुलन साधा; सियासी दही-चूड़ा

सर्वाधिक अधिकतम तापमान किशनगंज में 26.3 डिग्री और सबसे कम अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री बांका मे दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री भागलपुर के सबौर, रोहतास के डेहरी और औरंगाबाद में दर्ज किया गया। सबसे कम दृश्यता 50 मीटर वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण में दर्ज की गई।

पटना में धूप खिलने से राहत

राजधानी में लगातार तीसरे दिन धूप खिलने से दिन के समय पटनावासियों को सर्दी से आंशिक राहत मिली। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी के साथ 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और ये 10.9 डिग्री पर रहा। तापमान में परिवर्तन नहीं होने से लोगों को सर्दी से आंशिक राहत मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में परमाणु बिजली घर बनाने के लिए सर्वे पूरा, 2 जगह प्रक्रिया शुरू

भागलपुर में मौसम का हाल

बीते तीन दिनों से दिन का पारा गिरने के बावजूद सूरज चमक रहा है। गुनगुनी धूप लोगों को राहत दे रही है, जबकि रात में कड़ाके की ठंड जारी है। चार दिन की धूप के बाद भी रात्रिकालीन तापमान इकाई में सिमटा हुआ है। सबौर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी, रोहतास व औरंगाबाद के साथ सबौर की रात बिहार में सबसे ठंडी रही। दिन ढलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है। रातें ओस से भीगी ठिठुरन भरी रहती हैं। सुबह मध्यम कोहरे की चादर शहर को लपेट लेती है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक यही मौसम बरकरार रहेगा। उसके बाद दिन-रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। बीते 24 घंटों में दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे रहा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।