Bihar Weather Report Imd warning for lightning striking and storm in 20 districts Bihar Weather Report: बिहार में अभी गर्मी से राहत, आज 20 जिलों में ठनका और आंधी चलने की चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: बिहार में अभी गर्मी से राहत, आज 20 जिलों में ठनका और आंधी चलने की चेतावनी

Bihar Weather Report: मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी किया है। इधर मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड के अनुसार पटना सहित राज्य के 26 जिलों में हल्के स्तर की बारिश हुई।

Wed, 30 April 2025 06:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पटना
share
Bihar Weather Report: बिहार में अभी गर्मी से राहत, आज 20 जिलों में ठनका और आंधी चलने की चेतावनी

Bihar Weather Report: बिहार के 20 जिलों में बुधवार को ठनका गिरने और आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार है। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य एवं दक्षिण-पूर्व जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी किया है। इधर मंगलवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड के अनुसार पटना सहित राज्य के 26 जिलों में हल्के स्तर की बारिश हुई। इस दौरान बांका के बोसी में सबसे अधिक 14.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

जबकि नालंदा के राजगीर में 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ज्यादातर शहरों में सुबह के समय बादल छाए रहने और दोपहर बाद धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 6.6 और न्यूनतम में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी है। सोमवार के मुकाबले राज्य के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 40 डिग्री सेल्सियस के साथ में रोहतास का डेहरी था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईएएस संजीव हंस के खिलाफ रिश्वत का एक और मामला, ED को दोस्त विपुल बंसल ने बताया

पटना में हल्की बारिश होने के बावजूद अधिकतम पारा चढ़ा

पटना में मंगलवार सुबह से ही बादल छाये रहे। इस दौरान एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दानापुर में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। लेकिन दोपहर में हल्के स्तर का धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजीव मुखिया के गैंग में बेटा, राजस्थान पुलिस को भी पेपर लीक मास्टरमाइंड की तलाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।