bihar librarian vacancy will come next month know about Ability गुड न्यूज! बिहार में पुस्तालयध्यक्षों की वेकेंसी अगले महीने आएगी, क्या योग्यता चाहिए; जानें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुड न्यूज! बिहार में पुस्तालयध्यक्षों की वेकेंसी अगले महीने आएगी, क्या योग्यता चाहिए; जानें

पहली बार राज्य के हाई स्कूल में पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 2008 में नियमावली बनी थी। इस नियमावली के तहत संविदा के आधार पर 2596 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया 2010-11 में पूरी हुई थी।

Mon, 25 Aug 2025 06:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
गुड न्यूज! बिहार में पुस्तालयध्यक्षों की वेकेंसी अगले महीने आएगी, क्या योग्यता चाहिए; जानें

बिहार के सरकारी हाई स्कूल-प्लस टू में पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए वेकेंसी अगले माह के अंत तक आने की संभावना है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से तुरंत रिक्ति का आकलन कर भेजने के लिए कहा है। नवादा, बेगूसराय, सारण, सुपौल और भोजपुर सहित लगभग आधा दर्जन जिलों से रिक्ति आ भी चुकी है। विभाग को अनुमान है कि लिए लगभग 6500 पदों की रिक्ति होगी। जिलों से रिक्ति मिलने तथा रोस्टर क्लियर कराने के बाद बीपीएससी को रिक्ति भेजी जाएगी। विद्यालय सहायक की तर्ज पर ही पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले दिनों बिहार विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली 2025 को मंजूरी दी है।

शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) को पत्र भेज कर पुस्तकालय अध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित कराने के लिए कहा है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना चाहिए। एससी, एसटी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश, गरज-तड़क और वज्रपात से रहें सावधान

मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय द्वारा दी गई पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए आयोजित पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। नियुक्ति वर्ष की पहली अगस्त को न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। इस नियमावली के लागू होने के प्रथम समव्यवहार में अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी। कोई भी अभ्यर्थी इस नियमावली के अंतर्गत अधिकतम 5 बार परीक्षा में भाग ले सकता है।

अभी 1696 पुस्तकालय अध्यक्ष स्कलों में कार्यरत

पहली बार राज्य के हाई स्कूल में पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 2008 में नियमावली बनी थी। इस नियमावली के तहत संविदा के आधार पर 2596 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया 2010-11 में पूरी हुई थी। इसके तहत 2100 पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति नियोजित शिक्षक की तरह हुई थी। वर्तमान में विभिन्न उच्च माध्यमिक स्कूलों में 1696 पुस्तकालय अध्यक्ष कार्यरत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर-किऊल और दानापुर-झाझा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी, टाइमिंग जानें

जिला के अंदर स्थानांतरण

पुस्तकालय अध्यक्ष का पद जिला कैडर का होगा। इनका स्थानांतरण जिला में होगा। विशेष परिस्थिति में माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा अन्य जिलों किया जा सकता है। सेवाकाल में मृत्यु होने पर आश्रित को लिपिक या परिचारी के पद पर नियुक्ति होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में किसानों की हकमारी, जमीन अधिग्रहण में एक हजार करोड़ रुपये कम दिए
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।