bihar weather report imd predicts heavy rain in araria purnia thunderbolt in 11 districts गोपालंगज में थोड़ी देर में वज्रपात और मेघगर्जन, इन जिलों में भारी बारिश; बिहार का मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपालंगज में थोड़ी देर में वज्रपात और मेघगर्जन, इन जिलों में भारी बारिश; बिहार का मौसम

Bihar Weather Report: बिहार के गोपालगंज में थोड़ी देर में मौसम करवट ले सकता है। इसके अलावा तीन जिले अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 21 से 22 मई के बीच पश्चिम और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में मेघ गर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा की संभावना है।

Wed, 21 May 2025 06:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
गोपालंगज में थोड़ी देर में वज्रपात और मेघगर्जन, इन जिलों में भारी बारिश; बिहार का मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में मौसम का दो तरह का मिजाज देखने को मिल रहा है। सीमांचल के कुछ जिलों में झमाझम बारिश हो रही है तो दक्षिण-उत्तर बिहार के कई जिलों उमस भरी गर्मी है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई को पूर्वाद्ध तक 11 जिलों पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, गया, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा में मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि गोपालगंज जिले के कुछ बागों में अगले दो से तीन घंटे में मेघगर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ-साथ 60-70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

वहीं तीन जिले अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 21 से 22 मई के बीच पश्चिम और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर में मेघ गर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा की संभावना है। उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में मानसून के बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले चार से पांच दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वार्ड बॉय सस्पेंड, नर्स और हेल्थ मैनेजर को नोटिस; NMCH में चूहा कांड पर ऐक्शन

पटना सहित दक्षिण बिहार में मंगलवार को भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। पटना में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज के साथ अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना में बुधवार को भी लगभग ऐसी ही स्थिति रहेगी। आंशिक बादलों की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को झेलनी होगी।

राज्यभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डेहरी में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं,अररिया, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, दरभंगा, पश्चिम चंपारण में वर्षा दर्ज की गई। अररिया के जोकिहाट में सर्वाधिक वर्षा 87.8 मिमी दर्ज की गई। अररिया में 60.6 मिमी, पूर्णिया के रूपौली में 44.8 मिमी , फारबिसगंज में 44.6 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 42.4 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 41.8 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 39.8 मिमी दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान की पार्टी के नेता को पीटा, पीड़ित बोले - रंगदारी मांग रहे थे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।