चिराग पासवान की पार्टी के नेता को लोहे की रॉड से पीटा, पीड़ित बोले - रंगदारी मांग रहे थे
लोजपा (रामविलास) के जिला महासचिव राजेश यादव को पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर लाठी व लोहे के रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी ने पुलिस को बताया पड़ोस के सुरेश यादव, सागर यादव, सुमन यादव, सूरज यादव सहित अन्य लोग घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।
Wed, 21 May 2025 06:06 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मुंदेर

बिहार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के एक नेता की पिटाई कर दी है। मामला मुंगेर जिले का है। मंगलवार की देर शाम कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी लोजपा-आर के जिला महासचिव राजेश यादव को पड़ोस के लोगों ने घर में घुसकर लाठी व लोहे के रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी ने पुलिस को बताया पड़ोस के सुरेश यादव, सागर यादव, सुमन यादव, सूरज यादव सहित अन्य लोग घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया।
जख्मी लोजपा-आर के नेता राजेश याद ने कहा कि सुरेश यादव की ओर से रंगदारी की मांग की जा रही थी। हर दिन रंगदारी की मांग को लेकर आए दिन गाली गलौज कर रहा था। थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया मारपीट की घटना हुई है, लिखित शिकायत मिली है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कि जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन