Bihar Weather Report fog will continue temperature will increase in night said imd Bihar Weather Report: बिहार में जारी रहेगा कोहरे का सितम, रात में बढ़ेगा तापमान और ठंड होगी कम; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: बिहार में जारी रहेगा कोहरे का सितम, रात में बढ़ेगा तापमान और ठंड होगी कम; मौसम का हाल

  • Bihar Weather Report: हिमालय की तराई वाले जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। इस कारण रात के समय लोगों कसे ठंड से राहत मिलेगी।

Mon, 20 Jan 2025 06:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather Report: बिहार में जारी रहेगा कोहरे का सितम, रात में बढ़ेगा तापमान और ठंड होगी कम; मौसम का हाल

Bihar Weather Report: राजधानी पटना सहित राज्यभर में सोमवार को सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान हिमालय की तराई वाले जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है। इस कारण रात के समय लोगों कसे ठंड से राहत मिलेगी, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार को मौसम शुष्क बना रहा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 23.8 और औसत न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस दौरान वाल्मीकि नगर घने कोहरे और राज्यभर के शेष भागों का अधिकतर जिला हल्के से मध्यम स्तर की कोहरे की चपेट में रहा। इस कारण राजधानी पटना समेत राज्यभर के 26 शहरों के न्यूनतम और 28 के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मालूम हो कि प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ में रोहतास का डेहरी रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के दीवाने, 5 साल में 8 गुनी हो गई डिमांड

पछुआ के कारण अधिकतम पारा गिरा

रविवार को प्रदेश में पछुआ चलने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना सहित प्रदेश के 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इस दौरान सबसे अधिक गिरावट बाल्मीकि नगर में 7 डिग्री सेल्सियस की हुई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.2 और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश में तीसरे स्थान पर, पहले नंबर पर कौन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।