bihar is now on third position for making ayushman card in county आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश में तीसरे स्थान पर, पहले और दूसरे नंबर पर हैं यह राज्य, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश में तीसरे स्थान पर, पहले और दूसरे नंबर पर हैं यह राज्य

  • स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले दस माह में बिहार के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर शिविरों के माध्यम से 2.70 करोड़ लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। इससे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

Mon, 20 Jan 2025 06:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश में तीसरे स्थान पर, पहले और दूसरे नंबर पर हैं यह राज्य

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देशभर में तीसरे स्थान पर है। आयुष्मान भारत के डैशबोर्ड के अनुसार बिहार में अबतक 3 करोड़ 67 लाख 48 हजार 077 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने में देशभर में पहले स्थान पर उत्तरप्रदेश एवं दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है। उत्तरप्रदेश में अबतक 5 करोड़ 19 लाख 05 हजार 015 तथा मध्यप्रदेश में 4 करोड़ 22 लाख 32 हजार 901 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले दस माह में बिहार के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाकर शिविरों के माध्यम से 2.70 करोड़ लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। इससे राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मालूम हो कि, बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य 8.5 करोड़ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जारी रहेगा कोहरे का सितम, रात में बढ़ेगा तापमान और ठंड होगी कम

आयुष्मान कार्ड बनाने वाले राज्य

राज्य कार्डधारकों की संख्या

1.उत्तरप्रदेश - 5,19,05,015

2.मध्यप्रदेश - 4,22,32,901

3.बिहार - 3,67,48,077

4. महाराष्ट - 2,91,60,886

5.गुजरात - 2,67,71,458

6. छत्तीसगढ़ - 2,33,06,263

7.राजस्थान - 2,19,32,258

8.कर्नाटक - 1,79,85,426

9. असम - 1,72,47,882

10. आंध्रप्रदेश - 1,56,29,420

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों के दीवाने, 5 साल में 8 गुनी हो गई डिमांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।