Bihar Weather rain storm fog cause havoc know when Mausam will get stable IMD alert बेमौसम बारिश और आंधी ने बिगाड़ा मिजाज, बिहार में मौसम कब तक दिखाएगा खेल?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेमौसम बारिश और आंधी ने बिगाड़ा मिजाज, बिहार में मौसम कब तक दिखाएगा खेल?

बिहार में मौसम बिगड़ने की वजह से कई जगहों पर आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक राज्य में आंधी-बारिश और वज्रपात का दौर जारी रहेगा।  

Fri, 13 March 2026 05:29 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बेमौसम बारिश और आंधी ने बिगाड़ा मिजाज, बिहार में मौसम कब तक दिखाएगा खेल?

Bihar Weather: बिहार में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खासकर कोसी और सीमांचल के क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई। मौसम विभाग ने 15 से 17 मार्च तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। किशनगंज समेत आसपास के जिलों में गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह हुई आंधी-बारिश से खेतों में फसल बर्बाद हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर उत्तर-पूर्व एवं उत्तर-मध्य बिहार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। जबकि शेष भाग में मौसम शुष्क बना रहा। पूर्वोत्तर बिहार से दक्षिण ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन मौजूद है। 14 मार्च से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी आने की संभावना है। मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने रविवार से राज्यभर के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है।

15 मार्च को 24 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर और पूर्वी बिहार के 24 जिलों में वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिले में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Weather: कहीं धूप तो कहीं बारिश; 15 -17 मार्च खराब रहेगा मौसम; पटना का हाल जानें

सोमवार को पूरे बिहार में येलो अलर्ट

वहीं, सोमवार 16 मार्च को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उत्तर बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्से में वज्रपात की चेतावनी है। इसके बाद 17 मार्च को भी कोसी, सीमांचल, पूर्वी बिहार और दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आएगा।

कब रुकेगी आंधी-बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 17 मार्च के बाद राज्य के मौसम में बदलाव दोबारा बदलाव आएगा। आंधी और बारिश का दौर खत्म हो जाएगा। इसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी और दिन के समय भीषण गर्मी का एहसास होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंधी बारिश में केवाला के तीन मौजा के 100 एकड़ का फसल हुआ बर्बाद

किशनगंज में आंधी-बारिश से नुकसान

जिले में गुरुवार की रात तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश से सीमावर्ती इलाके में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा। दिघलबैंक प्रखंड में खेतों में खड़ी फसल तेज हवा से जमीन पर बिछ गई। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। मोहमारी, डोरिया, दुबरी, आमडांगी समेत दर्जन भर गांवों में किसानों को नुकसान हुआ है। वहीं, तेज हवा के चलते रात में कई जगहों पर बिजली के तार गिर गए। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कटिहार: आंधी-बारिश से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, किसानों में चिंता
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।