Severe Storm Devastates Farmers in Manihari Bihar Crop Loss Estimated at 1 Crore आंधी बारिश में केवाला के तीन मौजा के 100 एकड़ का फसल हुआ बर्बाद, Katihar Hindi News - Hindustan
More

आंधी बारिश में केवाला के तीन मौजा के 100 एकड़ का फसल हुआ बर्बाद

आंधी बारिश में केवाला के तीन मौजा के 100 एकड़ का फसल हुआ बर्बाद आंधी बारिश में केवाला के तीन मौजा के 100 एकड़ का फसल हुआ बर्बादआंधी बारिश में केवाला क

Fri, 13 March 2026 01:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कटिहार
share
आंधी बारिश में केवाला के तीन मौजा के 100 एकड़ का फसल हुआ बर्बाद

मनिहारी नि स बुधवार की शाम मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में आई आंधी बारिश ने कई पंचायत के किसानों को झकझोर दिया है। हवा का वेग एक तरफ के किसानों को झकझोरते निकल गया। सबसे अधिक केवाला पंचायत के हंसवर मौजा, केवाला मौजा तथा तेलडंगा मौजा के किसानों के खेतो मे लगे फसल को नुकसान पहुंचा है। केवाला के किसान हरीश बुद्ध, किसान सह पंसस मुन्न रजक, पैक्स अध्यक्ष धीरज कुमार, अरविंद कुमार, अशोक परिहार, मंजय,सर्वेश, राजकिशोर कुंदन तथा उपेन्द्र परिहार आदि ने बताया कि बुधवार की शाम अचानक आई आंधी तूफान ने सारे सपने को चुर-चुर कर दिया है।बैंक तथा लोकल साहुकारों से लॉन कर्ज लेकर मकई तथा गेहूं लगाये थे।

आंधी बारिश में सारा फसल नीचे गिर गया है। सभी किसानों ने बताया कि इन तीनों मौजा को मिलाकर लगभग एक सौ एकड़ में लगे मकई-गेहूं का फसल गिरकर बर्बाद हो गया हो गया। मकई में धनबाल तथा मोचा पकड़ रहा था। गेहूं का फसल फूल पर था।सभी किसानो को मिलाकर लगभग एक करोड़ से अधिक की क्षति का अनुमान है। किसानों ने बताया कि सरकारी स्तर पर फसल का बीमा होता तो किसानों को इस आपदा की घड़ी में थोड़ी राहत मिल सकती थी। सभी किसानों ने जिला पदाधिकारी से फसल क्षतिपूर्ति का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने का मांग किया है। मौसम वैज्ञानिक पंकज कुमार ने कहा कि मौसम विभाग ने पूर्व में ही अलर्ट कर दिया था कि इलाके में तेज आंधी और बारिश होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।