Bihar Weather forecast thunderstorms lightning rain IMD issues yellow alert Bihar Weather: आंधी आएगी, बिजलियां भी गिरेंगी; बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: आंधी आएगी, बिजलियां भी गिरेंगी; बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

बिहार में ठंड का मौसम खत्म होने के बाद अब चुभन भरी गर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में आंधी, बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी जारी कर दी है। अगले सप्ताह कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है।

Fri, 6 March 2026 08:52 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: आंधी आएगी, बिजलियां भी गिरेंगी; बिहार में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather Forecast: बिहार में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी कर दिया है। बिहार में 9 मार्च से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह सीमांचल, कोसी और दक्षिण बिहार के जिलों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसका येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार 9 मार्च को किशनगंज, अररिया, सुपौल और मधुबनी जिले में कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका है। वहीं, मंगलवार 10 मार्च को शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जिले में येलो अलर्ट है।

11 मार्च को दक्षिण बिहार में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इस दिन कोसी, सीमांचल के साथ-साथ दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी, नवादा जैसे जिलों में भी आंधी, वज्रपात, मेघगर्जन की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली में खून से लाल हुई बिहार की सड़कें, हादसों में राज्य भर में 121 की मौत

बिहार में कहां-कहां होगी बारिश?

अगले सप्ताह राज्य भर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम बदलने से उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल के अलावा पटना और दक्षिण बिहार के जिलों में भी कहीं-कहीं पर बरसात हो सकती है। 9 से 11 मार्च तक राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियां होने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी उत्तरी ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। आगामी 9 मार्च से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार का नया मुख्यमंत्री नीतीश ही चुनेंगे, JDU बैठक से पहले ललन का बड़ा बयान

बिहार में बढ़ रही गर्मी, आज मोतिहारी सबसे गर्म

बिहार में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। ठंड का सितम खत्म होने के बाद अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खासकर दोपहर के समय तीखी धूप खिलने से लोगों को तेज गर्मी का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च को 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मोतिहारी बिहार में सबसे गर्म रहा। पटना, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकि नगर, छपरा, बक्सर, कैमूर, डेहरी, औरंगाबाद, अरवल, गयाजी, जहानाबाद समेत राज्य के अधिकतर शहरों में दोपहर का पारा 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 24 घंटे के भीतर राज्य भर के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरिफ मोहम्मद खां 428 दिन बिहार के राज्यपाल रहे, कयास- क्यों हटाए गए महामहिम?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।