bihar weather fog and cold wave attack in patna champaran madhubani Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का अटैक, इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात; कब मिलेगी राहत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का अटैक, इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात; कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: रविवार और सोमवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में सुबह के समय घने से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने की संभावना है। रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

Sun, 21 Dec 2025 07:08 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का अटैक, इन जिलों में शीत दिवस जैसे हालात; कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार के ज्यादातर जिलों में कोहरा छाए रहने और पछुआ चलने से शीत दिवस जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि, राज्य के किसी भी शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे नहीं है। इसलिए आधिकारिक तौर पर शीत दिवस की घोषणा नहीं की गई है। 23 दिसंबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। इससे लोगों को ठंड से आंशिक तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है।

रविवार और सोमवार को राज्य के ज्यादातर शहरों में सुबह के समय घने से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंटने की संभावना है। रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं मधुबनी जिलों के कुछ स्थानों में घना और शेष भागों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार को सूखे से बचाने का प्लान तैयार, फल्गु का पानी जलवार नदी में जाएगा

वहीं राज्य के पश्चिम एवं मध्य भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति होने की संभावना है। राज्य भर में अगले 2 दिनों में अधिकतम और अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं। शनिवार को प्रदेश के 17 जिलों में घना, जबकि शेष जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सबौर एवं डेहरी में दर्ज किया गया।

पटना में आज सुबह में छाया रहेगा कोहरा

पटना में रविवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। लेकिन दोपहर में बादल छाए रहने के आसार हैं। जिससे राजधानी वासियों को लगातार चौथे दिन धूप के दर्शन होने की उम्मीद नहीं है। शनिवार को पटना में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। पटना का अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।