Bihar Police will get 21391 new constables tomorrow CM Nitish will distribute appointment letters also told the targ बिहार पुलिस को कल मिलेंगे 21391 नए सिपाही, CM नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र, टारगेट भी बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस को कल मिलेंगे 21391 नए सिपाही, CM नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र, टारगेट भी बताया

बिहार पुलिस के लिए कल का दिन अहम होने वाला है। 28 जून को 21391 सिपाहियों की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र देंगे। जिसकी जानकारी देते हुए सीएम नीतीश ने बताया कि कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

Fri, 27 June 2025 07:55 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार पुलिस को कल मिलेंगे 21391 नए सिपाही, CM नीतीश बांटेंगे नियुक्ति पत्र, टारगेट भी बताया

बिहार पुलिस को कल यानी 28 जून को 21391 नए सिपाही मिल जाएंगे। पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करके दी। सीएम नीतीश ने लिखा कि कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल बापू सभागार में 21,391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। विधि व्यवस्था सुढृढ़ रहे, यह शुरू से हमारी प्राथमिकता रही है। कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

उन्होने लिखा कि 24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या मात्र 42,481 थी। वर्ष 2006 से कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में लगातार बढ़ोतरी की गई। सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है तथा इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है।

स्वीकृत बल के अनुरूप सभी पदों को इस साल के अंत तक भर दिया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति बढ़ेगी और आम नागरिकों की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरक्षित पदों पर बिहारी अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति, डोमिसाइल पर सरकार की सफाई
ये भी पढ़ें:क्या आंदोलन-वादों से दबाव में आई नीतीश सरकार? 15000 बहाली में डोमिसाइल नीति लागू
ये भी पढ़ें:बिहार में 10 विभागों के 49591 पदों को भरने की तैयारी, चुनाव से पहले बंपर बहाली
ये भी पढ़ें:बिहार में डॉक्टरों की बंपर बहाली जल्द; 5000 पदों पर नियुक्ति,नीतीश सरकार का ऐलान

आपको बता दें चयन पर्षद ने 9 मई 2025 को 21391 सिपाहियों की बहाली का अंतिम परिणाम जारी किया था। फिलहाल इन सिपाहियों को उनके आवंटित जिले में योगदान की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के मुताबिक 21391 सिपाहियों की बहाली 2023 में प्रारंभ हुई थी। परीक्षा को लेकर 17.87 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।