Preparations to fill 64559 vacant posts in 10 departments in Bihar bumper recruitment before elections बिहार में 10 विभागों के 49591 खाली पदों को भरने की तैयारी, चुनाव से पहले बंपर बहाली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 10 विभागों के 49591 खाली पदों को भरने की तैयारी, चुनाव से पहले बंपर बहाली

बिहार में चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर भर्ती होने वाली है। जिसके तहत 10 विभागों में खाली पड़े 64 हजार 559 पदों को भरा जाएगा। इन खाली पदों में 14 हजार 968 पदों पर बहाली के लिए संबंधित विभागों की ओर से अधियाचना आयोग को भेजी जा चुकी है।

Mon, 21 April 2025 05:44 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में 10 विभागों के 49591 खाली पदों को भरने की तैयारी, चुनाव से पहले बंपर बहाली

बिहार में चुनाव से पहले बंपर बहाली होने वाली है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की कार्रवाई जल्द ही शुरू होने जा रही है। विभिन्न 10 विभागों में खाली पड़े 64 हजार 559 पदों को भरा जाएगा। इन खाली पदों में से 14 हजार 968 पदों पर बहाली के लिए संबंधित विभागों की ओर से अधियाचना आयोग को भेजी जा चुकी है।

मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बाकी 49 हजार 591 पदों को भरने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिया है। सोमवार को मुख्य सचिवालय के सभागार में मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि खाली पदों को भरने की कार्रवाई तेजी से पूरी की जाए। गौरतलब है कि सात निश्वय-दो के अंतर्गत विभागों की खाली पदों पर बहाली की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नौकरी का सपना होगा पूरा, 2800 आयुष चिकित्सकों की बहाली का ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार लैंड सर्वे में आएगी तेजी; राजस्व विभाग में 1249 पदों पर भर्ती जल्द
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।