Bihar Police to get 21391 new constables Nitish Kumar will distribute appointment letters in Patna बिहार पुलिस को आज मिलेंगे 21391 नए सिपाही, नीतीश कुमार पटना में बांटेंगे नियुक्ति पत्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार पुलिस को आज मिलेंगे 21391 नए सिपाही, नीतीश कुमार पटना में बांटेंगे नियुक्ति पत्र

पटना के बापू सभागार में आज (28 जून) को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित होगा। इसमें नवनियुक्त सिपाहियों को सीएम नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र बांटेंगे। बिहार पुलिस में 21391 सिपाही की बहाली हुई है।

Sat, 28 June 2025 05:40 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार पुलिस को आज मिलेंगे 21391 नए सिपाही, नीतीश कुमार पटना में बांटेंगे नियुक्ति पत्र

बिहार पुलिस को आज (शनिवार को) 21391 नए सिपाही मिलेंगे। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के माध्यम से चयनित हुए इन सिपाहियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा। यह जानकारी खुद सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को पोस्ट कर दी। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के रूप में यह बड़ा कार्यक्रम होगा।

सीएम ने लिखा कि बिहार पुलिस और राज्य के युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए बिहार में लगातार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है। बापू सभागार में 21391 चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया जााएगा।

सीएम ने आगे कहा कि 2005 में उनकी सरकार बनने से पहसे बिहार में पुलिसकर्मियों की संख्या 42481 थी। 2006 से कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के पुलिस बल में बढ़ोतरी की गई। आने वाले दिनों में इसकी संख्या और बढ़ेगी। इसके लिए 2.29 लाख से अधिक पदों का सृजन कर तेजी से बहाली की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, कृषि मोबाइल ऐप लॉन्च

बता दें कि चयन पर्षद ने 9 मई 2025 को 21391 सिपाहियों की बहाली का अंतिम परिणाम जारी किया था। फिलहाल इन सिपाहियों को उनके आवंटित जिले में योगदान की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के मुताबिक 21391 सिपाहियों की बहाली 2023 में प्रारंभ हुई थी। परीक्षा को लेकर 17.87 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

इसकी लिखित परीक्षा 2024 के अगस्त माह में छह चरणों में ली गई, जिसमें 11.95 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। इसके बाद 9 दिसंबर 2024 से 10 मार्च 2025 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा चली। इस दौरान दस्तावेजों की भी जांच हुई। शारीरिक दक्षता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेधा सूची तैयार करते हुए अंतिम परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।