16 IPS Officers Transfer Bihar Vikas Vaibhav Magadh New IG Kshatranil Singh Go Patna विकास वैभव मगध के नए आईजी, क्षत्रनील का पटना ट्रांसफर; बिहार में 16 IPS का तबादला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विकास वैभव मगध के नए आईजी, क्षत्रनील का पटना ट्रांसफर; बिहार में 16 IPS का तबादला

सम्राट कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार सरकार ने 16 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। मगध क्षेत्र में विकास वैभव को नया आईजी नियुक्त किया गया है। ईओयू, ट्रैफिक और बी-सैप के एडीजी भी बदले गए हैं। 

Sun, 10 May 2026 05:28 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
विकास वैभव मगध के नए आईजी, क्षत्रनील का पटना ट्रांसफर; बिहार में 16 IPS का तबादला

Bihar IPS Transfer: बिहार में नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने रविवार को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। एडीजी डॉ परेश सक्सेना को डीजी असैनिक सुरक्षा आयुक्त और एडीजी डॉ निर्मल आजाद को डीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मगध क्षेत्र (गयाजी) के आईजी क्षत्रनील सिंह का पटना ट्रांसफर कर दिया गया है, वह गृह विभाग में विशेष सचिव लगाए गए हैं। उनकी जगह आईपीएस विकास वैभव को मगध का नया आईजी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार को एडीजी विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी भी मिली है। उनके पास ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। डॉ अमित कुमार जैन को एडीजी ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) बनाया गया है। ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान को एडीजी बी-सैप लगा दिया गया है।

आईपीएस डॉ कमल किशोर सिंह को एडीजी रेलवे नियुक्त किया गया है, पहले उनके पास इसका अतिरिक्त प्रभार था। अजिताभ कुमार को एडीजी एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण, संजय सिंह को एडीजी बजट अपील एवं कल्याण के साथ एडीजी सुरक्षा पद पर तैनात किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट सरकार ने 12 सीनियर IAS का ट्रांसफर किया, कई विभागों के सचिव बदले

आईपीएस अमित लोढ़ा को एडीजी तकनीकी सेवाएं एवं संचार नियुक्त किया गया है। वहीं, अमृत राज को एडीजी साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई लगाया गया है। गृह विभाग की विशेष सचिव केएस अनुपम का ट्रांसफर कर एडीजी सीआईडी कमजोर वर्ग बना दिया गया है। पी कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग, रंजीत कुमार मिश्रा को आईजी सीआईडी और संजय कुमार को आईजी विशेष शाखा की नई जिम्मेदारी दी गई है।

बेतिया एसडीपीओ का भी तबादला

गृह विभाग ने आईपीएस के साथ बिहार पुलिस सेवा (BPS) के एक पदाधिकारी का भी तबादला किया है। बेतिया सदर के एसडीपीओ-वन विवेक दीप का ट्रांसफर कर उन्हें विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी की जिम्मेदारी मिली है।

आईपीएस अधिकारियों की की ट्रांसफर लिस्ट यहां देखें-

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।