Bihar NDA seat sharing game starts Chirag Paswan party said we told our wish to BJP बिहार NDA में अभी नहीं हुआ है सीट बंटवारा, चिराग की पार्टी बोली- हमने बीजेपी को लिस्ट थमा दी है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार NDA में अभी नहीं हुआ है सीट बंटवारा, चिराग की पार्टी बोली- हमने बीजेपी को लिस्ट थमा दी है

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-रामविलास के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारा अभी नहीं हुआ है। उनकी पार्टी ने बीजेपी को अपनी चाहत (सीट की संख्या और लिस्ट) बता दी है। आपसी सहमति बनने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

Fri, 29 Aug 2025 09:20 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार NDA में अभी नहीं हुआ है सीट बंटवारा, चिराग की पार्टी बोली- हमने बीजेपी को लिस्ट थमा दी है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर एनडीए में सीट बंटवारे का खेल शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भारतीय जनता पार्टी को अपनी सीटों की इच्छा जाहिर कर दी है। चिराग पासवान के जीजा और जमुई से एलजेपी-आर सांसद अरुण भारती ने दावा किया कि उनकी पार्टी एनडीए में रहकर 43 से 137 सीटों के बीच चुनाव लड़ेगी। उन्होंने एनडीए में फिलहाल सीटों का बंटवारा होने से इनकार कर दिया और इस मुद्दे पर चल रही सभी तरह की अटकलों को भी खारिज किया है।

चिराग पासवान की पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने कहा कि साल 2000 में स्थापना के बाद लोजपा पहली बार बिहार विधानसभा के किसी चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के साथ मिलकर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपनी आकांक्षा एवं उम्मीदों (सीट की संख्या और लिस्ट) से एनडीए के सबसे बड़े दल भाजपा को अवगत करा दिया है। तय हो जाने पर इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी। चिराग पासवान की लोजपा-आर के साथ नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवामी मोर्चा के संबंध में उठापटक लगी रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम जनता के हनुमान हैं, चिराग पासवान को शादी कर लेनी चाहिए; तेजस्वी यादव की सलाह

अरुण भारती ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी किए वीडियो में कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के घटक दलों के बीच बातचीत चल रही है। आपसी सहमति होते ही घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2015 में लोजपा ने एनडीए के साथ मिलकर 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था। फिर 2020 में 137 सीटों पर चुनाव लड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA में ही भविष्य तलाशें नहीं तो गर्दिश में पड़ जाएंगे; चिराग को मांझी की नसीहत

उन्होंने दावा किया, 'बीते सालों में चिराग पासवान के नेतृत्व में एलजेपी-आर लगातार मजबूत हुई है। मेरी व्यक्तिगत राय में आगामी चुनाव के लिए एनडीए के भीतर सीट बंटवारे का लोजपा (रा) के लिए सम्मानजनक आंकड़ा इन्हीं दोनों सीटों के आंकड़े के बीच (43 से 137) होना चाहिए।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।