Bihar Government demands One nation One labour card for benefits of migrant labourers नीतीश सरकार ने मांगा वन नेशन, वन लेबर कार्ड, मंत्री बोले- बिहारी मजदूरों को फायदा होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश सरकार ने मांगा वन नेशन, वन लेबर कार्ड, मंत्री बोले- बिहारी मजदूरों को फायदा होगा

  • बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से देश भर में वन नेशन, वन लेबर कार्ड लागू करने की मांग की है। दिल्ली में श्रम और रोजगार मंत्रियों की बैठक में राज्य के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने यह मुद्दा उठाया है।

Fri, 31 Jan 2025 04:22 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश सरकार ने मांगा वन नेशन, वन लेबर कार्ड, मंत्री बोले- बिहारी मजदूरों को फायदा होगा

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने केंद्र सरकार से पूरे देश में वन नेशन, वन लेबर कार्ड योजना लागू करने की मांग की है। दिल्ली में राज्यों के श्रम मंत्रियों के दो दिन के सम्मेलन में बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने देश भर में काम करने वाला एक मजदूर कार्ड लागू करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि इससे बिहार के उन मजदूरों को फायदा मिलेगा जो दूसरे राज्यों में रोजी-रोजगार करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर किसी भी राज्य के श्रमिक की पूरे देश में सामाजिक सुरक्षा संरक्षित रहेगी, जिसकी जरूरत शिद्दत से महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार जैसे प्रदेश के श्रमिकों के लिए यह नीति ज्यादा फायदेमंद होगी जो दूसरे राज्यों में कार्य करते हैं।

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने नई दिल्ली में 29 और 30 जनवरी को श्रम मंत्री, श्रम सचिव का दो दिन का सम्मेलन बुलाया था। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए बिहार से श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह के साथ श्रम सचिव दीपक आनंद और विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी राजीव रंजन भी गए थे। बैठक में श्रम विभाग के भविष्य की कार्ययोजना, श्रम सुधारों, निर्माण श्रमिकों के कल्याण, रोजगार सृजन तथा कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बिहार में विभाग के काम और अनुभव को साझा किया और प्रमुख योजनाओं की चर्चा की।

ग्रेटर नोएडा में सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, जिंदा जल गए 3; एक मथुरा और दो बिहार के मजदूर

शुक्रवार को पटना के नियोजन भवन में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और सचिव दीपक आनंद ने विभाग की डायरी और कैलेंडर का विमोचन किया। मंत्री ने कहा कि ईएसआईसी के लिए गवर्निंग बॉडी का गठन कर लिया गया है। इससे राज्य के 4 लाख बीमित कामगारों को लाभ मिलेगा। संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने वन नेशन, वन लेबर कार्ड लागू करने का आश्वासन दिया है। मंत्री ने कहा कि अभी तक एनसीएस पोर्टल पर 24 लाख युवाओं ने रोजगार के लिए निबंधन कराया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 6 महीने में 45 हजार को रोजगार मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद में पैसे मांगने पर बिहार के मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला, दो अरेस्ट
ये भी पढ़ें:रियाद में बंधक बिहार के मजदूर ने मोदी सरकार से लगाई वापसी की गुहार
ये भी पढ़ें:ट्रेन में दम घुटने से मजदूर की मौत, भीड़ में खड़े हो छठ पर आ रहा था घर
ये भी पढ़ें:दिल्ली में निर्माणाधीन मकान से गिरा बिहार का मजदूर, मौत; बिल्डर अरेस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।