Bihar Elections Tejashwi confident of victory says oath on November criminals sent be to jail in 2 months Bihar Elections: जीत और सरकार पर तेजस्वी आश्वस्त, बोले- 18 नवंबर को शपथ लेंगे, दो महीने में सारे अपराधी जेल में, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Elections: जीत और सरकार पर तेजस्वी आश्वस्त, बोले- 18 नवंबर को शपथ लेंगे, दो महीने में सारे अपराधी जेल में

Bihar Elections: तेजस्वी यादव ने कहा है कि महागठबंधन  की सरकार बनेगी। 18 नवम्बर को शपथ ग्रहण की तारीख भी उन्होंने बता दिया है।

Sun, 2 Nov 2025 12:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Elections: जीत और सरकार पर तेजस्वी आश्वस्त, बोले- 18 नवंबर को शपथ लेंगे, दो महीने में सारे अपराधी जेल में

Bihar Elections: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और दो महीने में सभी अपराधियों और असामाजिक तत्वों को जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने सरकार के शपथग्रहण की तारीख भी बता दिया है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किया जा चुका है। मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया पोस्ट में तेजस्वी यादव ने कहा है कि 𝟏𝟒 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजें आएंगे और उसके बाद 𝟏𝟖 नवंबर को हमारी महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 𝟐𝟔 नवंबर से लेकर 𝟐𝟔 जनवरी 𝟐𝟎𝟐𝟔 के बीच बिहार के सभी अपराधी और असामाजिक तत्व जेल की सलाखों के पीछे होंगे। खरमास में सब अपराधियों का खात्मा हो जाएगा। किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

प्रधानमंत्री के पटना रोड शो पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वे फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं और विक्ट्री के लिए बिहार आते हैं यह नहीं होने वाला है। एनडीए के लोग एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने की बात कर रहे हैं। 11 साल प्रधानमंत्री रहते पूरे देश में एक नौकरी इन्होंने नहीं दी और बिहार में 1 करोड़ की बात कर रहे हैं। यह जुमला चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम बिहार में लगातार आ रहे हैं। इसी बीच हत्या की घटनाएं भी हो रही हैं। बिहार में महाजंगलराज की स्थित बन गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार बनी तो होंगे कई उपमुख्यमंत्री, मुस्लिम-दलित को मौका; तेजस्वी ने दिए संकेत

तेजस्वी यादव ने इस बात का संकेत दिया है कि अगर महागठबंधन सत्ता में आता है, तो सरकार में कई उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे ,जिनमें मुस्लिम और दलित समुदायों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में सभी वर्गों की चिंताओं का समाधान हमारी सरकार करेगी। यह सरकार हर तबके की आवाज़ बनेगी।तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब विपक्ष सामाजिक प्रतिनिधित्व की बात करता है तो बीजेपी को परेशानी होती है। हमने कहा कि दलित और मुस्लिम समुदायों से भी उपमुख्यमंत्री होंगे, तो बीजेपी आईटी सेल हमें ट्रोल करने लगी। ये वही लोग हैं जो कभी उन्हें ‘घुसपैठिया’ कहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के राघोपुर में नित्यानंद राय ने पकौड़ा तला, शाह के बयान पर मचा था बवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।