Nityananda fried pakodas in Tejashwi Raghopur uproar over Amit Shah statement Tej Pratap made jalebi Video: तेजस्वी के राघोपुर में नित्यानंद ने पकौड़ा तला, शाह के बयान पर मचा था बवाल; तेज प्रताप जलेबी बनाए थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Video: तेजस्वी के राघोपुर में नित्यानंद ने पकौड़ा तला, शाह के बयान पर मचा था बवाल; तेज प्रताप जलेबी बनाए थे

Bihar Elections: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली में एक मिठाई की दुकान में पकोड़े तलते नजर आए। हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अवधेश सिंह और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सतीश राय के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे थे।

Sun, 2 Nov 2025 12:11 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
Video: तेजस्वी के राघोपुर में नित्यानंद ने पकौड़ा तला, शाह के बयान पर मचा था बवाल; तेज प्रताप जलेबी बनाए थे

Bihar Elections: इस बार के बिहार चुनाव में पकौड़ा, जलेबी का पूछ बढ़ गई है। नेता छोटी-छोटी दुकानों पर पकौड़ा तल कर तो कभी जलेबी छानकर जनता से कनेक्ट होने की जुगत लगा रहे हैं। पहले लालू के लाल तेजप्रताप यादव ने जलेबी बनाई तो केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के चुनाव क्षेत्र राघोपुर खुले चौक पर पकौड़ा तल कर दिखाया। एक समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पकौड़ा तलने वाले बयान पर सियासी बवाल मचा था।

नित्यानंद राय हाजीपुर में आयोजित चुनावी जनसभा के बाद हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार अवधेश सिंह और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सतीश राय के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान एक दुकान पर उनकी नजर गई। वैशाली जिले के बिदुपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मिठाई की दुकान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पकोड़े तलते नजर आए। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नित्यानंद राय जनसंपर्क करने के लिए बिदुपुर स्टेशन की तरफ शनिवार की रात गए थे। वैशाली में उनका धुआंधार प्रचार अभियान जारी है।

नित्यानंद राय ने कहा कि इस बार राघोपुर में एनडीए कैंडिडे की ही जीत होगी। तेजस्वी यादव पर कई तरह के आरोप हैं। उनके माता पिता के राज में लोग अपराध से परेशान थे। उस समय मुख्यमंत्री आवास में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। इस बार राघोपुर की जनता तेजस्वी यादव को अपना समर्थन नहीं देगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पसलियां टूटीं, फेफड़ा फटा; दुलारचंद के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक-एक बात साफ

इससे पहले महुआ से प्रत्याशी और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने अपने चुनावी क्षेत्र में जलेबी बनाई थी। उन्होंने अपने समर्थकों को अपने हाथ की जलेबी भी खिलाई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जलेबी बनाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

एक समय ऐसा भी था जब अमित शाह के पकौड़ा तलने के बयान पर राजनैतिक घमासान मच गया। राज्यसभा में विपक्ष के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि बेरोजगार रहने से अच्छा है पकौड़े बेचकर कमाई करना। पकौड़ा तलना कोई शर्म की बात नहीं है। पीएम मोदी का उदाहरण देते हुए कहा था कि एक चाय बेचने वाले का बेटा भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देखिए हमारा पहलवान कितना... नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव को यह चैलेंज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।