bihar deputy cm samrat choudhary said lalu prasad family gives Signal to abuse pm narendra modi mother लालू परिवार के इशारे पर पीएम मोदी की मां को दे रहे गाली, बोले डिप्टी सीएम- महागठबंधन ने बिहार को कलंकित किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू परिवार के इशारे पर पीएम मोदी की मां को दे रहे गाली, बोले डिप्टी सीएम- महागठबंधन ने बिहार को कलंकित किया

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अगर सत्ता में आ जाएंगे तो फिर से बिहार में जंगलराज स्थापित करेंगे। मां-बहनों के खिलाफ बोलेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Sun, 21 Sep 2025 07:00 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
लालू परिवार के इशारे पर पीएम मोदी की मां को दे रहे गाली, बोले डिप्टी सीएम- महागठबंधन ने बिहार को कलंकित किया

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी का मामला काफी गरमाया हुआ है। एनडीए के नेता कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल जैसी पार्टियों पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि महागठबंधन ने बिहार को कलंकित किया है। जिस बिहार को लोकतंत्र की जननी माना जाता है, वहां लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की मां के प्रति अभद्र टिप्पणी राजद और कांग्रेस के लोगों ने की है।

उपमुख्यमंत्री ने रविवार को सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंच पर थे, जब इस तरह की टिप्पणी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लालू प्रसाद के परिवार के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है। जनता इन्हें दो माह के अंदर जवाब देगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सत्ता में नहीं है, तब प्रधानमंत्री और उनकी मां पर अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है.., RJD और परिवार से नाराजगी की अटकलों पर रोहिणी

ये अगर सत्ता में आ जाएंगे तो फिर से बिहार में जंगलराज स्थापित करेंगे। मां-बहनों के खिलाफ बोलेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। सबसे पहले दरभंगा, फिर कांग्रेस के एक्स हैंडल और अब महुआ विधानसभा क्षेत्र में पीएम की मां के बारे में ऐसा कहा गया। मीडिया के सवाल पर कहा कि ये अराजक लोग हैं। उनके कंट्रोल में भी चीजें नहीं हैं। महागठबंधन आपराधियों के गठजोड़ से सरकार बनाना चाहता है। ऐसी घटनाओं पर भाजपा लगातार नजर बनाए हुए हैं, हम अपने जिलाध्यक्ष से कहेंगे कि इस घटना पर जरूर कार्रवाई करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब वकीलों को हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे, नीतीश सरकार का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।