Bihar Crime news mob kiled man in jamui lover murder in madhubani बिहार की बेरहम भीड़,जमुई में जमीन की खातिर अधेड़ की हत्या; मधुबनी में लव अफेयर में प्रेमी का मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की बेरहम भीड़,जमुई में जमीन की खातिर अधेड़ की हत्या; मधुबनी में लव अफेयर में प्रेमी का मर्डर

Bihar Crime: घर पर लड़का व लड़की को देखते ही लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को पीटना शुरू किया। पिटाई के कारण बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार की सुबह लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Thu, 26 Feb 2026 03:29 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार की बेरहम भीड़,जमुई में जमीन की खातिर अधेड़ की हत्या; मधुबनी में लव अफेयर में प्रेमी का मर्डर

Bihar Crime: बिहार में भीड़ का बेरहम चेहरा देखने को मिला है। बिहार के जमुई और मधुबनी जिले में दो अलग-अलग हत्याकांडों को अंजाम दिया गया है। जमुई जिले में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बुधवाडीह गांव में बुधवार की देर शाम पुरानी जमीन विवाद की रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई। इलाज के क्रम में घायल व्यक्ति की देवघर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधवाडीह गांव निवासी द्वारिका यादव 50वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में परिजन ने वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव समेत 8-10 लोगों पर पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।​ मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत द्वारिका यादव को पूजा का प्रसाद खाने के बहाने घर से बुलाया था।

वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने कुदाल के बेंत और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर मृतक का मोबाइल फोन भी छीन ले गए। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर उसे खोजते हुए जब परिजन उस ओर गए तो वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। पुत्र कुंदन यादव एवं अन्य परिजनों द्वारा उन्हें उठाकर इलाज के लिए देवघर के एक अस्पताल ले गया, जहां इलाज के क्रम में बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में शराब चालू करने पर संग्राम, JDU ने दारूबंदी हटाने के फायदे पूछे

उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ​घटना की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने दल -बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनो से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बेंत बरामद कर लिया है। ​घर के मुखिया की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

मधुबनी में प्रेमी की हत्या

इधर मधुबनी जिले के लदनियां थाना स्थित बेलाही पंचायत के मनहरवा टोले के एक युवक रंजन सदाय उर्फ छोटू सदाय(21) की हत्या बुधवार की देर शाम पड़ोस के लोगों ने ही पीट-पीटकर कर दी। हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया गया है। पुलिस के अनुसार दस दिन पूर्व वह टोले की एक लड़की को लेकर नेपाल भाग गया था। दो-चार दिनों के बाद नेपाल में ही उसने उससे शादी कर ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सीएम नीतीश के विधायक से ही मांग ली रंगदारी, 3 लोगों पर FIR दर्ज
ये भी पढ़ें:बिहार के टाइगर रिजर्व में घुसे इंटरेशनल शिकारी? हाई अलर्ट जारी; छुट्टियां कैंसिल

जानकारी पर लड़की के परिजन नेपाल के संबंधित गांव पहुंचकर लड़की समेत लड़के को पकड़ा। फिर दोनों पक्ष की रजामंदी से शादी कर देने की बात कहकर उसे बुधवार की शाम घर लाया। घर पर लड़का व लड़की को देखते ही लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के को पीटना शुरू किया। पिटाई के कारण बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार की सुबह लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।