बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बड़ी राहत, साढ़े छह लाख परिवारों के खाते में भेजा 456 करोड़
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया था। अब सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए उनके खातों में पैसे भेज दिए हैं। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने बाढ़ पीड़ितों को यह राशि भेजी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत दी है। सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में 7000-7000 रुपये भेजे हैं। आपको बता दें कि बिहार के बक्सर, भागलपुर, आरा और कटिहार समेत कई जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। कई लोग बाढ़ और कटाव की वजह से बेघर हो गए और किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया था। अब सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए उनके खातों में पैसे भेज दिए हैं। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने बाढ़ पीड़ितों को यह राशि भेजी है। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, 'आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में बाढ़ से प्रभावित कुल 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खाते में 7000 रु॰ प्रति परिवार की दर से कुल 456 करोड़ 12 लाख रु॰ की आनुग्रहिक राहत राशि का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से अंतरित किया। राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार राज्यवासियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है।'
बता दें कि बिहार में गंगा समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद 12 जिलों के 60 से ज्यादा प्रखंडों की लगभग 38 लाख आबादी प्रभावित हुई है। इनमें पटना, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा जिले भी शामिल हैं। बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का निर्देश भी दिया है।




साइन इन