Bihar BJP MLA clueless on new CM name as MLA Maithili Thakur says she is excited to know the name of next chief minister नए सीएम पर BJP विधायक भी बेखबर! मैथिली ठाकुर बोलीं- कौन बनेगा मुख्यमंत्री, हमको भी उत्सुकता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नए सीएम पर BJP विधायक भी बेखबर! मैथिली ठाकुर बोलीं- कौन बनेगा मुख्यमंत्री, हमको भी उत्सुकता

Bihar BJP CM: बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम के सवाल पर कहा कि उन्हें खुद भी नाम जानने की बहुत उत्सुकता है। मैथिली ने कहा कि नया सीएम जो भी होगा, वह सबके लिए मान्य होगा।

Tue, 14 April 2026 10:20 AMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नए सीएम पर BJP विधायक भी बेखबर! मैथिली ठाकुर बोलीं- कौन बनेगा मुख्यमंत्री, हमको भी उत्सुकता

Bihar BJP CM: बिहार में आज राज्य के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। लेकिन भाजपा के विधायक भी विधायक दल की बैठक के कुछ घंटे पहले तक इस बात से बेखबर हैं कि भाजपा किसे सीएम बना रही है। बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर मीडिया के सवाल पर कहा कि नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह जानने के लिए वे खुद भी उतनी ही उत्सुक और उत्साहित हैं, जितना बिहार की आम जनता है। बता दें कि भाजपा के विधायक दल की पटना में शाम 3 बजे बैठक है, जिसमें पार्टी अपने नेता का चुनाव करेगी। बैठक में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है। संभव है कि भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल हों, जो पटना आ रहे हैं। भाजपा विधायक दल के नेता पद पर इस समय सम्राट चौधरी हैं।

मैथिली ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नीतीश को 'विकास पुरुष' के नाम से जानती है और यह पहचान उन्होंने अपने काम के दम पर बनाई है। विधायक ने जोर देकर कहा कि आज बिहार में जो सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं, उसका पूरा श्रेय नीतीश को ही जाता है। उनकी नीतियों के कारण ही बिहार के लोग राज्य में आराम से और पूरी आजादी के साथ रह पा रहे हैं।

कौन संभालेगा बिहार की कमान?

बिहार का अगला मुख्यमंत्री की कुर्सी किसको मिलेगी? इस सवाल पर मैथिली ठाकुर ने किसी नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, "अगला मुख्यमंत्री जो भी होगा, वह हम सभी को स्वीकार्य होगा। लेकिन हाँ, हमारे मन में भी यह जानने की काफी जिज्ञासा है कि आखिर वो कौन सा चेहरा होगा जो बिहार को आगे ले जाएगा।" उनके इस बयान से साफ है कि सत्ता के गलियारों में अभी नाम को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पूर्व डीएसपी के बाद अब SHO ईओयू की रडार पर, किशनगंज में रेड से हड़कंप

विधायक ने यह भी कहा कि बिहार आज जिस 'बेहतर' स्थिति में है, उसे बनाए रखना और आगे ले जाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। नीतीश कुमार के 20 साल के कामकाज को उन्होंने बिहार के आधुनिक इतिहास का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने अंत में अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि हम सभी उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब अगले मुख्यमंत्री के नाम से पर्दा उठेगा। फिलहाल, मैथिली ठाकुर के इस बयान ने बिहार की राजनीति में सस्पेंस को और बढ़ा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार सरकार ने किया ऐलान, अब हर पंचायत में होगा आग बुझाने का अपना ‘फायर स्टेशन’
ये भी पढ़ें:बिहार में चचेरे भाई ने तीन दोस्तों संग मिल बहन से किया गैंगरेप, प्रेमी को पीटा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।