bihar biggest solar energy plant will start from this year कब तक चालू होगा बिहार का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर, 185 मेगावाट का होगा उत्पादन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कब तक चालू होगा बिहार का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर, 185 मेगावाट का होगा उत्पादन

कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कजरा सौर परियोजना को इसी साल के दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य है। कंपनी के अधिकारी समय-समय पर इसकी समीक्षा कर निर्माण एजेंसी को इसे ससमय पूरा करने का लक्ष्य भी दे चुके हैं।

Mon, 2 June 2025 06:48 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
कब तक चालू होगा बिहार का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर, 185 मेगावाट का होगा उत्पादन

बिहार का सबसे बड़ा सोलर बिजली घर इस साल चालू हो जाएगा। लखीसराय के कजरा में बन रहा सोलर बिजली घर का काम जोरों पर है। यहां से बिहार को 185 मेगावाट बिजली मिलेगी। बैट्री स्टोरेज बिजली घर होने के कारण कजरा की बिजली का उपयोग पीक आवर यानी शाम के सात बजे से रात के 11 बजे तक हो सकेगा। इससे पीक आवर में बिजली कंपनी को बाजार से बिजली लेने की जरूरत नहीं होगी।

कंपनी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कजरा सौर परियोजना को इसी साल के दिसम्बर तक पूरा करने का लक्ष्य है। कंपनी के अधिकारी समय-समय पर इसकी समीक्षा कर निर्माण एजेंसी को इसे ससमय पूरा करने का लक्ष्य भी दे चुके हैं। कंपनी की कोशिश है कि यह तय समय के पहले ही पूरा हो। कंपनी ने कजरा सोलर परियोजना को बिहार की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना में शुमार किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बॉर्डर पर आकर क्यों थम गया मानसून, कब तक आने की उम्मीद; जानें सबकुछ
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।