Bihar Anti Romeo squad also curb on abusing social media Samrat Choudhary in action बिहार में बनेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड, गालीबाजों की भी खैर नहीं; ऐक्शन में नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में बनेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड, गालीबाजों की भी खैर नहीं; ऐक्शन में नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के गृह मंत्री का चार्ज संभालते ही सम्राट चौधरी ऐक्शन में आ गए हैं। उन्होंने स्कूल-कॉलेज के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाया जाएगा। इसके तहत पिंक मोबाइल पुलिस टीम की तैनाती होगी।

Tue, 25 Nov 2025 04:43 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में बनेगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड, गालीबाजों की भी खैर नहीं; ऐक्शन में नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी

बिहार के गृह मंत्री का पदभार संभालते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ऐक्शन में आ गए हैं। उन्होंने मंगलवार को होम मिनिस्ट्री का चार्ज लेने के बाद कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन कार्यों को ही आगे बढ़ाया जाएगा। सम्राट ने कहा कि हर स्तर के माफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सुशासन, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल गृह विभाग की तीन मुख्य प्राथमिकताएं होंगी। उन्होंने राज्य में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एटी रोमियो स्क्वॉयड बनाने और सोशल मीडिया पर गालीबाजों पर लगाम लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना के सरदार पटेल भवन स्थित कार्यालय में गृह मंत्री का पदभार संभाला। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज के आसपास छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड के तहत पिंक मोबाइल की तैनाती की जाएगी। इसमें महिलाएं पुलिसकर्मी होंगी। छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना को रोकने के लिए यह टीम त्वरित ऐक्शन लेगी।

गृह मंत्री सम्राट ने जेल के अंदर से होने वाले अपराधों को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं, इसका पता लगाया जाएगा। साथ ही जेल के अंदर कैदियों के लिए बाहरी खाना ले जाने पर रोक लगेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर गाली देने वालों पर भी कार्रवाई करने की बात कही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट ने अयोध्या में ध्वजारोहण के बाद संभाली होम मिनिस्ट्री, 4 दिन इंतजार

इससे पहले गृह मंत्री ने करीब दो घंटे तक पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशकों के साथ भी उन्होंने मीटिंग की। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों की बैठक में उनको विभिन्न अपराधों से जुड़े मामलों का प्रजेंटेशन दिया गया। इस दौरान सम्राट ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो की रिपोर्ट)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।