Bihar 436 PACs Election dates announced voting and results on same day in March बिहार के 436 पैक्स में चुनाव की तारीख का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के 436 पैक्स में चुनाव की तारीख का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में 436 पैक्स में अगले महीने चुनाव होंगे। इनके नामांकन से लेकर वोटिंग और रिजल्ट तक की तारीख का ऐलान हो गया है।

Sat, 14 Feb 2026 08:47 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के 436 पैक्स में चुनाव की तारीख का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के दो दर्जन जिलों के 436 पैक्सों में चुनाव की तारीख घोषित हो गई है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पैक्स चुनाव के लिए वोटिंग 18 मार्च को होगी। उसी दिन मतगणना भी होगी और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन पैक्सों में चुनाव के लिए नामांकन 6 और 7 मार्च को होगा।

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 9 और 10 मार्च को होगी। 11 मार्च को नाम वापसी होगी। 18 मार्च को यहां मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। प्रबंध समिति में एससी-एसटी के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए दो और अति पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद आरक्षित होंगे। इनमें से पचास फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पंचायत चुनाव में कैमरे से होगी फर्जी वोटर की पहचान, मंत्री ने बताया प्लान

जहां चुनाव होना है, उनमें अररिया के 70, औरंगाबाद के 14, कटिहार के 22, कैमूर के 12, खगड़िया के दो, जहानाबाद के पांच, दरभंगा के 8, पूर्णिया के 7, पूर्वी चंपारण के 13, बांका के दो, बेगूसराय के सात, भागलपुर के 64, भोजपुर के तीन, मधुबनी के 69, मधेपुरा के तीन, मुजफ्फरपुर के एक, रोहतास के चार, लखीसराय के 9, समस्तीपुर के 19, सहरसा के चार, सारण के 20, सीतामढ़ी के 10, सीवान के 37, सुपौल के 21 पैक्सों में 18 मार्च को मतदान होगा।

इन पैक्सों में होंगे चुनाव-

अररिया-

भरगामा, कालाबलुआ, पहुनसी, हरीरा, दभरा, भुना मजगामा, फरही, पेचैली, सोहंदर, कुशमाहा, खरसाही, मिर्जापुर, बेन्गा, जगीर परासी, नकटाखुर्द, रामनगर, कुशमौस, दामा, परमानंदपुर, कौअकोह, मजरख, मुरारीपुर, कमलदाहा, कुशियार गांव, किस्मत ख्वासपुर, चंद्रदेई, झमता, बनगामा, बेलवा, शरनपुर, हरिया, ककन, कुरसैल, केसरा, गैरकी मसुरिया, चिह्लानिया, चीराह, चोक्ता, डुब्बा, तरन, पछियारी पिपरा, प्रसादपुर, बगडेहरा, बागनगर, बारा इस्मत मरार, भंसिया, मटियारी, हरडर, खाबदह, बरहारा, रामपुर उत्तर, चिकनी, खैरा, दरगाहीगंज, पलासी, पिठोरा, फतेपुर, बरहारा (नरपतगंज), पथराहा, भंगही, कनखुदिया, चहटपुर, धर्मगंज, पिपरा बिजार, बरदबट्टा, बराकुंभा, मियापुर, धोबनीया, रामपुर मोहनपुर पश्चिम, और डुमरिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीयू चुनाव के बीच NSUI में बवाल, कन्हैया कुमार और वरुण चौधरी के समर्थक भिड़े

औरंगाबाद-

खजुरी पांडु, बासडीहा, टोल, नाऊर, मूंगिया, महुवाव, खिरियावा, इरकी कला, टंडवा, खुदवां, फाग, भेटनिया, सिहुली और मदनपुर

कटिहार-

चौंदी, बेलवा, रघुनाथपुर, कालसर, सौरिया, फतेहपुर, बलरामपुर, महिशाल, नासो पचगाछि, बिझारा, भौनगर, मधाईपुर, जांगला टाल, दक्षिण करीमुल्लापुर, केवाला, दिलारपुर, धुरियाही, नवाबगंज, नारायणपुर, नीमा, मोरसंडा और ढेरुआ।

कैमूर-

मसौढ़ा, रूपपुर, डुमरांवा, बभनी कला, संरकी, सरोदग, नंदगांव, मेढ़, सिकंदरपुर मोकरम, दुमदैठ और बम्हौर।

खगड़िया-

अलौली और सौढ़

जहानाबाद-

कचनावा, धरनड़, गनधार, झुनाथी और मुरहारा।

दरभंगा-

धमवारा धमंसाईन, जमालपुर, नयागांव पश्चिमी, माधोपट्टी, झगरूआ, रसियारी पौनी, कुमाई भदौन, जोगियारा, हावीभौआर, साहो, जगदीशपुर, बंघात, बलौर, बाजिदपुर, भंडारिसोन, राघोपुर पूर्वी, कराघोपुर पश्चिम और मोरो।

पूर्णिया-

रबन्ना चकला, बरैता, लखना, दुबैली, निपनिया, गोरियर पूरब, मोगलिया और पुरनदाहा (पश्चिम)।

पूर्वी चंपारण-

बाजितपुर, बहुआरा गोपी सिंह, जटवलिया, झिटकही, दलपत विशनपुर, फुलवारिया, बड़हरवा लखनसे, चिंतामनपुर, धनगढ़वा कौड़िहार, हरदिया, ममरखा टोलभैया, मधुबन दक्षिण और तलीमपुर।

बांका-

बड़वासनी और करसोप।

बेगूसराय-

शाहपुर, कटरमाला (उत्तरी), डंडारी, तेतरी, राजोपुर, परिहारा और मोहनपुर।

भागलपुर-

तीनटंगा करारी, नारायणपुर, गनगनिया, बाबू टोला कमलाकुंड, इमामपुर, आशाटोल, बाखरपुर पश्चिमी, मोहनपुर मधुबन, कमला कुंड, अकबरपुर रानीपुर, ओरियप, किसनदासपुर, जयतीपुर, देवीपुर, धनौरा, बंशीपुर, रामपुर खड़हरा, विक्रमशिला, सलेमपुर सैनी, सिंया बरैनी, अकीदतपुर, ध्रुवगंज, मोहनपुर, आजमपुर कनेरी (चांदपुर), पुरैनी दक्षिणी, पुरैनी टोला सोनुचक, वानीपुर देशरी, हबीबपुर, खैरपुर कदबा, जमुनिया, ढोलबज्जा, ओलापुर, मानिकपुर, रानी दियारा, हरिणकोल, तीनटंगा दियारा दक्षिण, मदरौनी, मुरली, रंगरा, सधुआ चापर, मानिकपुर शहजादपुर, अरार, चखमजा, ताडर मकरपुर, बैजाचक, मदारगंज अदलपुर, माधोपुर बथानी, सन्हौला, सनोखर, फतेहपुर, बैजलपुर अमडाड, ममलखा, शंकरपुर दियारा, उधाडीह, जहांगीरा, धंदी बेलारी, भवनाथपुर, मसदि, श्रीरामपुर, अंतीचक, गौरा चौकी, बिशनरामपुर, भतोरिया बिहारीपुर, और रामपुर खुर्द।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चीनी मिलें जल्द खुलेंगी, सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान; इन जिलों की बल्ले-बल्ले

भोजपुर-

भदवर, कोरनडिडरी और लहठान।

मधुबनी-

बेला, खैरी बांका दक्षिण, सलेमपुर, मुरैठ, सनौर, भटसिमर पश्चिमी, देवहार, कुल्हरिया, तिरहुता, मुरहदी, बलिया, बसौली, रहिका, पटवारा दक्षिणी, सरौती, मधवापुर, राशिदपुर, अम्ही, परसा उत्तरी, परसा दक्षिणी, पिरोजगढ़, ब्रह्मपुर उत्तरी, ब्रह्मपुर बथनाहा, बसुआरी, बिशनपुर, सांगी, नरूआर, नहरिया उत्तरी, बरुआर, मंसापुर, करहरा, बसैठ, औंसी बभनगामा, सदुल्लाहपुर, हररी, पचाढ़ि, सकरी पूर्वी, नवादा, खजुरी, मकसूदा, पथराही, लदनिया, बोरहर, महरैल, करहिया पश्चिमी, उदयपुर बिठुआर, सरसोपाही पूवी, सरिसबपाहि पश्चिम, पंडौल पश्चिमी, श्रीपुरहाटी उत्तर, करमौली, हरिपुर दक्षिण, छजना, जीरोगा, गोञ़ियारी, बथनाहा, सैनी, सिवार, बसहा, धमौरा, सर्रा सोनपताही, भूपट्टी, मिश्रोलिया, बाबूबरही, महेशवाड़ा, साहपुर, सौराठ, काको और सिंघिया पूर्वी।

मधेपुरा-

मधुबन, भतरधा पमानंदपुर और गमैल।

मुजफ्फरपुर-

छपरा मेथ पैक्स।

रोहतास-

मलहीपुर, हुरका और शिवपुर पैक्स।

लखीसराय-

गोपालपुर, ताजपुर, मोहम्मदपुर, रामपुर, सलेमुर पूर्वी एवं पश्चिमी, कवादपुर, चंद्रपुरा और अवगील रामपुर पैक्स।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।