Big setback for Tejashwi talks with Owaisi broke AIMIM will form a third alliance against NDA and MGB तेजस्वी को बड़ा झटका, ओवैसी से बात टूटी; NDA और MGB के खिलाफ तीसरा अलायंस बनाएगी AIMIM, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी को बड़ा झटका, ओवैसी से बात टूटी; NDA और MGB के खिलाफ तीसरा अलायंस बनाएगी AIMIM

महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तमाम कोशिशों के नाकाम हो जाने के बाद अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अलग राह पकड़ ली है। और थर्ड फ्रंट बनाकर चुनावी मैदान में उतरेगी। जिसकी घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने की। अब महागठबंधन और एनडीए के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाकर ओवैसी लड़ेगे।

Mon, 30 June 2025 06:40 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी को बड़ा झटका, ओवैसी से बात टूटी; NDA और MGB के खिलाफ तीसरा अलायंस बनाएगी AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम राज्य में तीसरा मोर्चा के गठन की पहल करेगी। पार्टी विधायक दल के नेता अख्तरुल ईमान ने तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से सकारात्मक जवाब नहीं आने के बाद वे समान विचारधारा के दलों के साथ तीसरा मोर्चा बनाएंगे। पिछले दिनों अख्तरुल ईमान ने धर्मनिरपेक्ष वोटों के बिखराव को रोकने के लिए महागठबंधन में शामिल होने की मंशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वे सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए किसी गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि वे ऐसे आमंत्रण का इंतजार करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में अब उन्होंने इन सबसे अलग रास्ता चुनने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वे इस दिशा में काम शुरू करेंगे। विधानसभा चुनाव के पहले ताकतवर तीसरा मोर्चा स्वरूप ले लेगा। यह मोर्चा हर हाल में बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों का रास्ता रोकेगा। इससे पहले इस बात के संकेत खुद AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी ने दिए थे। उन्होने कहा था कि अगर इंडिया अलायंस बिहार में एनडीए की सत्ता में वापसी को रोकना चाहता है, तो हम साथ चलने को तैयार हैं। लेकिन फैसला महागठबंधन के सहयोगी दलों को लेना है। अगर वो तैयार नहीं होते हैं, तो हमारी पार्टी सीमांचल के बाहर भी चुनाव लड़ेगी।

ऐसे में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे तेजस्वी यादव के लिए झटका हो सकता है। क्योंकि पिछली बार के चुनाव में एमआईएमआईएम ने तेजस्वी को काफी नुकसान पहुंचाया था। मुस्लिम वोटर्स के बिखराव का फायदा बीजेपी को हुआ था। और सीमांचल में 8 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA के लिए गुड न्यूज: महागठबंधन से ओवैसी की आस टूटी, तीसरा मोर्चा बनाएगी AIMIM
ये भी पढ़ें:महागठबंधन को ओवैसी का ऑफर; अगर बिहार में NDA को रोकना है, तो साथ आएं, वरना…

बीते दिनों AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि वो महागठबंधन के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं। समान विचारधारा के वोटों में बिखराव को रोकने को खुद महागठबंधन से अलांयस की पेशकश की थी। लेकिन महागठबंधन की ओर से कोई सहमति बनते नहीं देख अब तीसरा मोर्चा बनाने की घोषणा की है।

आपको बता दें इससे पहले 2020 के चुनाव में ओवैसी की पार्टी ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट के बैनर तले चुनाव लड़ी थी। जिसमें उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी, मायावती की बसपा, ओवैसी की एआईएमआईएम समेत 6 पार्टियां शामिल थी। 19 सीटों पर लड़ने वाली ओवैसी की पार्टी 5 सीटें जीती थी। ये सभी सीमांचल की सीटें थीं। हालांकि बाद में चार विधायक आरजेडी में चले गए थे। और अब ओवैसी की पार्टी के एकमात्र विधायक अमौर से अख्तरूल ईमान हैं। जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुप्त रूप से NRC लागू कर रहा EC, ये क्रूर मजाक; मतदाता सूची विवाद में कूदे ओवैसी

आपको बता दें हाल में ओवैसी की पार्टी के महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक महागठबंधन के कई नेताओं से उनकी बात चल रही थी। हालांकि एक इंटरव्यू में जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होने एआईएमआईएम की ओर से किसी भी प्रस्ताव के मिलने की बात को खारिज कर दिया था। जिसके बाद से महागठबंधन में ओवैसी की पार्टी के शामिल होने की उम्मीद और धुंधली हो गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।