Asaduddin Owaisi open offer to Mahagathbandhan said If you want to stop NDA in Bihar then come together otherwise महागठबंधन को ओवैसी का खुला ऑफर; बोले- अगर बिहार में NDA को रोकना है, तो साथ आएं, वरना..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन को ओवैसी का खुला ऑफर; बोले- अगर बिहार में NDA को रोकना है, तो साथ आएं, वरना...

एमआईएमआईएम के महागठबंधन में शामिल होने की कोशिशों के बीच असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर इंडिया अलायंस बिहार में एनडीए को सत्ता में वापसी से रोकना चाहता है, तो हम साथ आने को तैयार हैं, लेकिन फैसला महागठबंधन के दलों को लेना है। अन्यथा हम लोग सीमांचल के बाहर भी चुनाव लड़ेंगे।

Sun, 29 June 2025 09:14 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन को ओवैसी का खुला ऑफर; बोले- अगर बिहार में NDA को रोकना है, तो साथ आएं, वरना...

बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की कवायद में जुटी है। पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं के साथ उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि महागठबंधन को लीड कर रहे तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई है। इस बीच AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में इंडिया अलायंस को खुला ऑफर दिया है।

उन्होने कहा कि अगर महागठबंधन बिहार में एनडीए की सत्ता में वापसी को रोकना चाहता है, तो हम साथ चलने को तैयार हैं। लेकिन फैसला महागठबंधन के सहयोगी दलों को लेना है। अगर वो तैयार नहीं होते हैं। तो हमारी पार्टी सीमांचल के बाहर भी चुनाव लड़ेगी।

ओवैसी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन के कुछ नेताओं से बात की है, और उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम नहीं चाहते कि बिहार में भाजपा या एनडीए की सत्ता में वापसी हो। अब यह उन राजनीतिक दलों पर निर्भर है, जो एनडीए को बिहार में सत्ता में वापसी से रोकना चाहते हैं। 5 साल पहले, मैंने व्यक्तिगत रूप से भी इसकी कोशिश की थी। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। इस बार भी हमारे प्रदेश अध्यक्ष कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह उन पर निर्भर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की तैयारी; ओवैसी, तेजस्वी के गठजोड़ पर भड़की बीजेपी
ये भी पढ़ें:ओवैसी ने सीमांचल में बिगाड़ा था तेजस्वी का खेल, अब महागठबंधन में जाने को तैयार!
ये भी पढ़ें:ओवैसी और महागठबंधन की बात बनी तो एनडीए का खेल खराब; कैसे टाइट हो जाएगी फाइट?

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि अगर वो गठबंधन को तैयार नहीं होते हैं, तो हम सीमांचल और सीमांचल के बाहर भी चुनाव लड़ेंगे। मैं हर जगह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। आने वाले समय का इंतजार करें। सीटों की सटीक संख्या की घोषणा करना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि बहादुरगंज और ढाका की सीट के प्रत्याशियों का ऐलान कर चुका हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुप्त रूप से NRC लागू कर रहा EC, ये क्रूर मजाक; मतदाता सूची विवाद में कूदे ओवैसी

इससे पहले ओवैसी 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। आपको बता दें 2020 में एआईएमआईएम ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से पांच सीटें जीती थीं। हालांकि बाद में AIMIM के 4 विधायक राजद में चले गए थे। और अब सिर्फ एक मात्र विधायक अख्तरूल ईमान हैं। पार्टी को इन 20 सीटों पर डाले गए वोटों का 14.28% वोट मिला था। एआईएमआईएम ने जो पांच सीटें जीती थीं, वो सभी पूर्वी बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल क्षेत्र में आती हैं, जिसमें अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज सहित चार जिले शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।