गंगा की लहरों पर हिचकोलों के बीच दूल्हा-दुल्हन की नई जिंदगी की शुरुआत
कहलगांव-तीनटंगा फेरी घाट पर यात्रियों की भीड़ विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद फेरी सेवा

कहलगांव, निज प्रतिनिधि भागलपुर में विक्रमशिला पुल पर आवागमन ठप होने के बाद कहलगांव-तीनटंगा फेरी घाट पर तीसरे दिन भी यात्रियों की भीड़ उमड़ी रही। इसी अफरातफरी के बीच कुछ ऐसे दृश्य भी सामने आए, जिन्होंने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। गंगा की लहरों पर डोलती नावों में जहां एक ओर आम लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जूझते दिखे, वहीं दूसरी ओर नवविवाहित जोड़े अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करते नजर आए। दूल्हे बरातियों के साथ नाव पर सवार होकर गंगा पार करते दिखे, तो दुल्हनें ससुराल की ओर बढ़ते हुए उम्मीदों और सपनों को थामे बैठी थीं।पुल
बंद होने से फेरी सेवा ही एकमात्र विकल्प बचा है, जिससे घाट पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। सुबह से ही सैकड़ों बाइक सवार, व्यापारी और यात्री लंबी कतारों में खड़े नजर आए। शाम होते-होते नावों में भीड़ इतनी बढ़ गई कि हर सफर जोखिम भरा हो गया। हालांकि मेडिकल टीम की एंबुलेंस के साथ तैनात देखी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन