भागलपुर के नये प्रमंडलीय आयुक्त ने पदभार संभाला
भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर के नये प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह

भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर के नये प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। मीणा वर्तमान में मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त हैं। उन्हें भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निवर्तमान आयुक्त अवनीश कुमार सिंह का तबादला खान एवं भूतत्व विभाग में सचिव के पद पर किया गया है। वे नये पद के ग्रहण के लिए भागलपुर से रिलीव किए गए। अवनीश सिंह पहले मुंगेर के आयुक्त थे। कुछ दिन भागलपुर के प्रभार में भी रहे थे। बाद में सरकार ने अवनीश का तबादला मुंगेर से भागलपुर किया था। प्रेम सिंह मीणा करीबन दो साल पहले भी यहां प्रमंडलीय आयुक्त रह चुके थे।
उस वक्त अतिरिक्त प्रभार में मुंगेर प्रमंडल उनके अधीन था। प्रेम सिंह मीणा भागलपुर के जिलाधिकारी भी रहे चुके हैं। मीणा को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जहां डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, सदर एसडीएम विकास कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन