KVK Araria Launches Awareness Campaign for Balanced Fertilizer Use to Enhance Soil Health and Crop Quality अररिया: मृदा परीक्षण के आधार पर ही किसान करें उर्वरकों का इस्तेमाल: कृषि वैज्ञानिक, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

अररिया: मृदा परीक्षण के आधार पर ही किसान करें उर्वरकों का इस्तेमाल: कृषि वैज्ञानिक

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) अररिया की ओर

Wed, 22 April 2026 05:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
अररिया: मृदा परीक्षण के आधार पर ही किसान करें उर्वरकों का इस्तेमाल: कृषि वैज्ञानिक

अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट अररिया। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) अररिया की ओर से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं कृषि उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर सतत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसके तहत ऑन-कैंपस एवं ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है । कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम नरेश ने बताया कि उर्वरकों का असंतुलित प्रयोग मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करता है और लंबे समय में उत्पादन घटा सकता है । इसलिए किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरकों का उपयोग करना चाहिए ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नाइट्रोजन, फॉस्फोरस एवं पोटाश (एनपीके) के संतुलित उपयोग के साथ-साथ गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी जा रही है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम हो और कृषि में स्थिरता लाई जा सके । केवीके के वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों को नई तकनीकों से अवगत करा रहे हैं, जिससे वे कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें । डॉ. राम नरेश ने कहा कि इस पहल से भविष्य में किसानों की आय में वृद्धि होगी और टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूती मिलेगी । केवीके अररिया का यह अभियान जिले के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है और उन्हें वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर कर रहा है ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों को उर्वरकों के संतुलित उपयोग व समेकित उर्वरक प्रबंधन की मिली जानकारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फसलों का विकास के लिए संतुलित उर्वरक जरूरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।