Delayed Nala-Jal Scheme Leaves Villagers in Gadhitand Struggling for Clean Drinking Water बांका: नल जल योजना अधर में, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

बांका: नल जल योजना अधर में

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। प्रखंड के धनुबसार पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला गढ़ीटांड़

Thu, 23 April 2026 05:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
बांका: नल जल योजना अधर में

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका। प्रखंड के धनुबसार पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला गढ़ीटांड़ में नल-जल योजना वर्षों से अधर में लटकी हुई है। संवेदक की लापरवाही के कारण अब तक पाइप बिछाने का काम शुरू नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है, खासकर भीषण गर्मी में स्थिति और भी खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर योजना को जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि उन्हें नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधे से अधिक वार्डों में कई माह से बंद पड़ी है नल जल योजना

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।