मधेपुरा: बहियार में ठनका की चपेट में आने से दंपति की मौत, मातम
आलमनगर के रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत के परेल गांव में एक दंपति की मौत बज्रपात से हो गई। दोनों की पहचान शंभू मंडल और उनकी पत्नी कविता देवी के रूप में हुई है। गुरुवार को मक्का फसल की तैयारी के दौरान यह हादसा हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Thu, 11 June 2026 05:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर

आलमनगर, एक संवाददाता। रतवारा थाना अंतर्गत खापुर पंचायत के परेल गांव से दूर बहियार में बज्रपात से दंपति की मौत हो गई। दंपति के मौत से पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस ने दंपति के दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान खापुर पंचायत के परेल वार्ड तीन निवासी स्व. बौकू मंडल का पुत्र शंभू मंडल (40) और शंभू की पत्नी कविता देवी (39) के रूप में की गई। कुचहैया बहियार में गुरुवार की मक्का फसल की तैयारी करने के दौरान ठनका की चपेट में आने से हादसा हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन